उत्तर प्रदेश

अपर मुख्य सचिव गृह ने गृह विभाग के सम्बन्धित कार्यों की समीक्षा

लखनऊः अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने लोकभवन स्थित कमाण्ड सेण्टर में गृह विभाग से सम्बन्धित महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर समीक्षा की। उन्होंने मुख्य रूप से डी.एन.ए. लैब, साइबर थाना, मुख्यमंत्री जी की घोषणायें, स्पेशल फोर्स के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने गृह विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि गृह विभाग से सम्बन्धित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर सम्पादित किया जाय।

श्री अवस्थी ने स्पेशल फोर्स, साईबर थाना आदि महत्वपूर्ण मुद्दों पर पुलिस महानिदेशक उ.प्र. से फोन से वार्ता की तथा स्पेशल फोर्स गठन सम्बन्धी कार्यों में गति लाने के लिए एडीजी स्तर के अधिकारी को नामित करने के लिए कहा। उन्होंने डी.एन.ए. लैब के लिए किये जा रहें कार्यों की जानकारी विशेष सचिव गृह से ली। उन्होंने कहा कि डी.एन.ए. लैब से सम्बन्धित कार्यों की नियमित मानीटरिंग की जाय तथा लैब के कार्यों को शीघ्रता से कराया जाय। उन्होंने साइबर थाना बनाये जाने के कार्यों की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि साइबर थाने से सम्बन्धित किये जाने वाले कार्यों की रूपरेखा उनके सम्मुख शीघ्र प्रस्तुत की जाय। श्री अवस्थी ने स्पेशल फोर्स के गठन की कार्यवाहियों को मूर्तरूप देते हुए उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश गृह विभाग के अधिकारियों को दिये।

Related Articles

Back to top button