उत्तर प्रदेश

इसके अतिरिक्त 17000 रिक्त पदों पर की जायेगी नयी भर्ती: डा0 सतीश चन्द्र द्विवेदी

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 सतीश चन्द्र द्विवेदी ने आज बापू भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में यह जानकारी देते हुए बताया कि 69000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण की विसंगति को दूर करने हेतु आरक्षित वर्ग के प्रभावित लगभग 6000 अभ्यर्थियों की भर्ती की जायेगी, जिसकी प्रक्रिया आज से ही प्रारम्भ कर दी गयी है।
डा0 द्विवेदी ने बताया कि राज्य सूचना विज्ञान केन्द्र को प्रॉसेस फ्लो आज दिनांक 24.12.2021 को उपलब्ध करा दिया जाएगा, राज्य सूचना विज्ञान केन्द्र द्वारा प्रॉसेस फ्लो (प्रक्रिया) के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की चयन सूची दिनांक 28.12.2021 तक तैयार की जायेगी, राज्य सूचना विज्ञान केन्द्र द्वारा प्राप्त करायी गई चयन सूची का परीक्षण दिनांक 29.12.2021 तक किया जायेगा, राज्य सूचना विज्ञान केन्द्र की वेबसाइट पर सूची का प्रकाशन दिनांक 30.12.2021 को किया जायेगा तत्पश्चात जनपद स्तर पर अभिलेखों का परीक्षण दिनांक 03.01.2022 से 05.01.2022 तक किया जायेगा और दिनांक 06.01.2022 को नियुक्ति पत्र निर्गत किया जायेगा।
डॉ0 द्विवेदी ने बताया कि मा0 सर्वाेच्च न्यायालय में योजित सिविल अपील संख्या-9529/2017 उ0प्र0 राज्य व अन्य बनाम आनन्द कुमार यादव व अन्य में पारित आदेश दिनांक 25.07.2017 द्वारा दिये गये आदेश के अनुपालन में 1,37,000 पदों पर दो चरणों (68500 एवं 69000) में की गयी चयन प्रक्रिया के उपरान्त रिक्त लगभग 17,000 पदों पर नयी भर्ती किये जाने का भी निर्णय लिया गया है।

Related Articles

Back to top button