उत्तर प्रदेश

किसानों के खेत से थोक में सीधे खरीद करने तथा निजी क्षेत्र में मंडी स्थापित करने की व्यवस्था की गई

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार विभिन्न माध्यमों से नए रोजगार सृजित करने तथा किसानों की आय दोगुनी किए जाने के दृष्टिगत नित्य नए साधन उपलब्ध करा रही है। प्रदेश के कृषि मंत्री, श्री सूर्य प्रताप शाही के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा कृषि स्नातकों के लिए रोजगार सृजन हेतु एग्रिजंक्शन (वन स्टॉप शॉप) की स्थापना कराई गई है। वर्ष 2019-20 में 1000 एग्रिजंक्शन की स्थापना लक्ष्य के सापेक्ष 851 केन्द्रों की स्थापना की जा चुकी है।
कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2018-19 में 670 एग्रिजंक्शन तथा 2017-18 में 813 एग्रिजंक्शन की स्थापना कराई गई है। अब तक कुल 2334 एग्रिजंक्शन की स्थापना सुनिश्चित कराई जा चुकी है। इसी प्रकार किसानों की आय में वृद्धि किये जाने तथा लागत में कमी लाये जाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा यूरिया उर्वरक से एसीटीएन टैक्स समाप्त कर किसान हित में यूरिया की दरों को अन्य प्रदेशों के समान किया गया।
किसान हितों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मंडी अधिनियम में संशोधन किया गया। इससे किसानों को व्यापक बाजार मिलेगा। संशोधित अधिनियम में किसानों के खेत से थोक में सीधे खरीद तथा निजी क्षेत्र में मंडी स्थापित करने की व्यवस्था की गई है। ऐसा करने वाला उत्तर प्रदेश देश का प्रथम अग्रणी राज्य है।

Related Articles

Back to top button