उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पुनः बनेगी भाजपा की सरकार: मनोज तिवारी

दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी मृदुल के आज भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सभाकुवंर कुशवाहा के समर्थन में क्षेत्र के फुलवरिया से लेकर तहसील तक रोड शो किया। रोड शो के दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार पुनः बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा सभा कुवंर कुशवाहा को भाटपार रानी से भाजपा का प्रत्याशी बनाया है। आप लोग भारी से भारी मतों से विजई बनाकर लखनऊ की सदन में भेजकर योगी आदित्यनाथ एवं नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करें। रोड शो के दौरान अपने गीतों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में जोश भरते दिखें मनोज तिवारी, क्षेत्रीय सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता स्वयं सभाकुवंर कुशवाहा बन करके चुनाव लड़ रहे हैं। और निश्चित ही कार्यकर्ताओं के परिश्रम के पराकाष्ठा के बल पर भाटपार रानी में अबकी बार कमल का फूल ऐतिहासिक मतों से खिलने जा रहा है। रोड शो के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी, जिलाध्यक्ष डॉक्टर अंतर्यामी सिंह, क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण कुशवाहा, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह, विधायक मोतीलाल प्रसाद, विधानसभा प्रभारी अनूप चौबे, तीर्थराज वैश्य, वेद कांत शांडिल्य, अजय कुमार दुबे, सुशील कुमार शाही, जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, राज कुमार शाही, राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह,बिंदा कुशवाहा, डाक्टर अरविंद सहाय, धनंजय सिंह बघेल, डाक्टर भानू प्रताप सिंह, दिलीप सिंह बघेल, उमेश प्रसाद शाही, रवि प्रकाश कुशवाहा,राम ध्यान सिंह पटेल, सुरेश तिवारी, सुरेन्द्र सिंह टुनटुन, चंदन कुमार गुप्ता पवन कुमार गुप्ता चंदन वर्मा आशीष बरनवाल मनोज सिंह चौहान जयप्रकाश तिवारी, राजेंद्र जायसवाल, संजय पटेल, अनिल शाही, सत्येंद्र पांडेय, राहुल प्रताप सिंह, आनंद पियूष उपाध्याय, संजय गुप्ता, दुर्गा गुप्ता, अनिरुद्ध कुशवाहा, हरिकेश कुशवाहा, राजेश यादव, अमरेन्द्र मौर्या, चंदन मद्धेशिया, मंटू पटेल, अमित शाही, मनोज वर्मा, उपेंद्र कुशवाहा, गुड्डू गोस्वामी, विवेक सिंह कुशवाहा, इन्दूभूषण कुशवाहा, अजय पांडेय, प्रमोद सिंह बघेल, अश्वनी कुमार पाण्डेय, लक्ष्मण वर्मा,लाल बाबू यादव, नितिन श्रीवास्तव, संजय सिंह सैंथवार, सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र वासी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button