देश-विदेश

चंद्रयान 2 के लॉन्च पर बॉलीवुड सितारों ने इसरो को बधाई दी

आज चंद्रयान -2 को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया है। इस मौके पर बॉलीवुड के सितारों ने सोशल मीडिया पर इसरो को बधाइयाँ दी। आज दोपहर, चंद्रयान-2 को श्रीहरिकोटा से सबसे शक्तिशाली रॉकेट जीएसएलवी-मार्क III-एम1 (GSLV Mark III-M1) के जरिए लॉन्च किया गया।

बॉलीवुड हस्तियां जैसे- अक्षय कुमार, शाहरुख़ ख़ान, डायना पेंटी, विवेक ओबेरॉय, मधुर भंडारकर, तापसी पन्नू, शरमन जोशी, निमरत कौर, कुणाल कपूर, रकुल प्रीत सिंह जैसी कई मशहूर हस्तियों ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर एक पोस्ट शेयर कर इसरो को गुड लक विश किया। अक्षय कुमार ने लिखा- “इसरो ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है। चंद्रयान 2 की पूरी टीम को मैं शुभकामनाएं देता हूं। जो इस अभियान को सफल बनाने के लिए दिन रात लगे हुए थे।”

शाहरुख़ ख़ान ने बधाई देते हुए लिखा- चांद तारे तोड़ लाऊं, सारी दुनिया पर मैं छाऊं। ये सब करने के लिए कई घंटों की अनथक मेहनत, लगन और विश्वास चाहिए होता है। चंद्रयान2 के लिए इसरो की टीम को बधाई।

अभिनेत्री डायना पेंटी ने लिखा, “आज हमारे लिए इतना गर्व का पल।”

विवेक ओबेरॉय ने भी ट्वीट करते हुए लिखा- “इसरो की टीम को चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग के लिए शुभकामनाएं। हमने एक बार फिर इतिहास रचा है। हम सभी इस मिशन की सक्सेस की दुआ करते हैं। पूरे देश के लिए प्राउड मूमेंट। जय हिंद।”

अभिनेत्री तापसी पन्नू ने लिखा, “प्राउड मूमेंट, इसरो, चंद्रयान 2।”

अभिनेता शरमन जोशी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ” इसरो ने नामुमकिन को फिर से मुमकीन किया है। असली सुपरहीरो को मेरी हार्दिक बधाई जिन्होंने हमें सिखाया, आकाश की कोई सीमा नहीं है। चंद्रयान -2।”

निमरत कौर ने भी ट्वीट कर लिखा- “आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं, इसरो सहित हर उस ब्रिलिएंट टीम मेंबर को शुभकामनाएं जिन्होंने हमें प्राउड महसूस करवाया।”

कुणाल कपूर ने लिखा, “यह एक इनक्रेडिबल मूमेंट है। हमें प्राउड महसूस करवाने के लिए आपका शुक्रिया। चंद्रयान 2।”

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा मिशन चंद्रमा के लिए बेस्ट ऑफ लक टीम इसरो। न्यूज़ सोर्स बॉलीवुड गलियारा

Related Articles

Back to top button