उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं सुप्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ0 वाई0 डी0 सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं सुप्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ0 वाई0 डी0 सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

आज यहाँ जारी अपने शोक सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने डॉ0 वाई0 डी0 सिंह के आकस्मिक निधन को अत्यंत दुःखद बताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि डॉ0 वाई0 डी0 सिंह के निधन से पूर्वी उत्तर प्रदेश ने एक लोकप्रिय जन नेता और ख्यातिलब्ध बाल रोग विशेषज्ञ को खो दिया है।

बी0आर0डी0 मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर के बाल रोग विभाग को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने तथा इस मेडिकल कॉलेज के समग्र विकास में डॉ0 सिंह का योगदान हमेशा याद किया जायेगा। उनका निधन समाज तथा चिकित्सा जगत के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। मुख्यमंत्री जी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की है।

Related Articles

Back to top button