उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने लखनऊ में इंदिरा नहर में डूबने से 03 बच्चों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद लखनऊ में इंदिरा नहर में डूबने से 03 बच्चों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री जी ने मृत बच्चों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को इस दुर्घटना में लापता बच्चों की तलाश के लिए तेजी से बचाव अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अनुक्रम में प्रदेश पुलिस, एन0डी0आर0एफ0 और एस0डी0आर0एफ0 की टीमों द्वारा बचाव अभियान संचालित किया जा रहा है।

ज्ञातव्य है कि जनपद लखनऊ में आज एक अनियंत्रित वाहन इंदिरा नहर में गिर गया। वाहन में सवार 29 लोगों में से 22 व्यक्तियों को बचा लिया गया। नहर में बह गये 7 बच्चों की तलाश हेतु सर्च आॅपरेशन प्रारम्भ किया गया। सम्प्रति 3 बच्चों के शव बरामद हो गये हैं, जबकि 4 बच्चों की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button