उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई दी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रकाश पर्व दीपावली केपावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की कामना की है।
आज यहां जारी एक बधाई संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि दीपावली असत्य, अन्याय एवं शोषण के विरुद्ध संघर्ष एवं विजय का उत्सव है। यह अन्धकार पर प्रकाश, कपट व कटुता पर सरलता व सद्भाव की विजय का भी द्योतक है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि दीपावली पर्व का आयोजन तब से होता आ रहा है, जब लंका विजय एवं 14 वर्ष के वनवास के प्रश्चात भगवान श्रीराम, माता सीता और अपने अनुज लक्ष्मण जी के साथ अयोध्या पहुंचे थे। उनके आगमन पर अयोध्यावासियों ने हर्षोल्लास से अमावस की काली रात को दीपकों के प्रकाश से आलोकित कर दिया। प्रकाश पर्व दीपावली उसी परम्परा को जीवन्त करता है।
राज्य सरकार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपावली के आयोजन की प्राचीन और गौरवशाली परम्परा को ‘दीपोत्सव‘ के आयोजन के माध्यम से पुनप्र्रतिष्ठित कर, सम्पूर्ण  विश्व समुदाय को अयोध्या की महिमा से परिचित कराने का कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री जी ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण के प्रति सतर्क रहने का आहवान करते हुए कहा कि पटाखों का उपयोग करते समय जागरूकता एवं संवेदनशीलता का परिचय दिया जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button