उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों के 417 व्यक्तियों को 06 करोड़ 47 लाख 44 हजार रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान की

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गम्भीर बीमारियों से ग्रसित विभिन्न जनपदों के 417 व्यक्तियों को
06 करोड़ 47 लाख 44 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई है।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 14 मार्च से 20 मार्च, 2020 के बीच कुल 06 करोड़ 47 लाख 44 हजार रुपए की आर्थिक सहायता 417 लाभार्थियों को प्रदान की गई।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि लाभार्थियों में जनपद वाराणसी की श्रीमती फूलझरी देवी, गोण्डा के श्री अजय पाल, रायबरेली की श्रीमती प्रमिला तथा कानपुर नगर की कु0 स्वाती बाजपेई आदि शामिल हैं। लाभार्थियों में अधिकतर कैंसर, हृदय, किडनी तथा लिवर से सम्बन्धित बीमारियों से ग्रसित हैं।

Related Articles

Back to top button