उत्तराखंड समाचार

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को ‘बैसाखी’ पर्व की शुभकामनाएं

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को ‘बैसाखी’ पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि बैसाखी परिश्रम के प्रतिफल के साथ ही हर्ष ओर उल्लास का भी पर्व है। यह उत्साह व भाईचारे का भी त्यौहार है। उन्होंने कहा कि नई फसल के कटने से जुड़ा यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परम्पराओं, लोक आस्था एवं समृद्धि का भी प्रतीक है। इस पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुखसमृद्धि की कामना की है।

Related Articles

Back to top button