उत्तराखंड समाचार

भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से सूडान में फंसे नागरिकों को दिल्ली लाया गया

देहरादून: आज प्रातः 6 बजे भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से सूडान में फंसे नागरिकों को दिल्ली लाया गया है। इसमें उत्तराखंड के दो निवासी श्री अनिल कुमार और श्री अमित कुमार भी हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इनके  गंतव्य स्थान (देहरादून और हल्द्वानी) के लिए व्यवस्था की गई है। दोनों लोगों द्वारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया गया। अब तक सूडान से उत्तराखंड के 30 नागरिक वापिस आ चुके है।

Related Articles

Back to top button