उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के वित्त मंत्री श्री प्रकाश पंत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तराखण्ड राज्य के वित्त मंत्री श्री प्रकाश पंत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

आज यहाँ जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री प्रकाश पंत एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। जनता से उनका गहरा जुड़ाव था। श्री पंत उत्तराखण्ड राज्य के विकास के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहते थे। उनके निधन से जनता ने अपना एक सच्चा हितैषी खो दिया है। श्री प्रकाश पंत की सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री जी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए स्व0 श्री प्रकाश पंत के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button