उत्तराखंड समाचार

सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को गुरू पूर्णिमा की बधाई दी

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को गुरू पूर्णिमा की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें अपने गुरूओं के प्रति आस्था प्रकट करने का स्मरण कराता है। यह अवसर गुरू पूजन एवं गुरूओं के प्रति सम्मान प्रकट करने का भी है।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि यह दिन चारो वेदों के रचयिता एवं महाभारत जैसे कालजई रचना करने वाले महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि गुरू पूर्णिमा का पर्व अपने गुरूओं एवं बड़ो का आर्शीवाद प्राप्त करने का भी अवसर होता है। गुरू पूर्णिमा पर गुरू पूजन की हमारी पुरातन परम्परा रही है।
सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग।

Related Articles

Back to top button