उत्तराखंड समाचार

सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी हैं। वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रामायण जैसी कालजयी रचना के माध्यम से विश्व को सत्य, कत्र्तव्यनिष्ठा एवं सन्मार्ग पर चलने का मार्ग दिखाया है। भगवान श्री राम का आदर्श जीवन समाज के लिए प्रेरणास्पद है।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के लिए महर्षि वाल्मीकि का उदार दृष्टिकोण प्रेरणादायी है। महर्षि वाल्मीकि की रचनाएं समाज को आज भी प्रेरित करती हैं। हमें उनकी शिक्षाओं को अपनाकर सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में मददगार बनना होगा।

Related Articles

Back to top button