उत्तर प्रदेश

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुएः सीएम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद शामली में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि घटना से प्रभावित व्यक्तियों को हर सम्भव राहत पहुंचायी जाए। उन्होंने जिला प्रशासन को घटना के कारणों की जांच के भी निर्देश दिये हैं।

Related Articles

Back to top button