देश-विदेश

फिर फैलने लगा कोरोना, देशभर में 24 घंटे में 43 हजार से ज्यादा केस आए सामने

देश में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण का प्रसार होने लगा है। महाराष्ट्र में एक ओर जहां हालात खरबा हो रहे हैं वहीं अब देश की राजधानी दिल्ली में भी हर दिन कोरोना के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भारत में 43,846 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। वहीं 22,956 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। वहीं 197 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 1,15,99,130 हो गई है। जिसमें से 1,11,30,288 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। 1,59,755 लोगों की अब तक कोरोना के कारण के कारण मौत हो चुकी है। वहीं इस समय देश में 3,09,087 लोगों का इलाज जारी है।

अब देश में इतने लोगों को लगा टीका
दूसरी ओर देश में वैक्सीनेशन का अभियान भी तेजी पकड़ रहा है। देश में अब तक 4,46,03,841 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। महाराष्ट्र,मध्य प्रदेश, पंजाब आदि प्रदेशों में भी कोरोना वायरस के केस में बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद वहां की सरकार ने ऐहितियात के तौर पर नाइट कर्फ्यू को लागू भी किया है।

दिल्ली में बिगड़ने लगे हालात
वहीं दिल्ली में भी हालात अब बिगड़ते नजर आ रहे हैं। शनिवार को यहां पर इस साल के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए कोरोना के 800 से ज्यादा केस सामने आए। शनिवार को दिल्ली में कोरोना के 813 मामले सामने आए और वही संक्रमण दर भी बढ़कर 1.07% हो गई। इससे पहले 24 दिसंबर को 1063 मामले सामने आए थे। बीमारी से 2 मरीजों की मौत हुई है। 1 दिन में 75888 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसके साथ ही कोरोना रिकवरी दर घटकर 97.78 हो गई है।

दिल्ली में बढ़ी सक्रिय मरीजों की संख्या
दिल्ली में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 3409 हो गई है। अगर मास्क पहनने और बाजारों में शारीरिक दूरी के नियमों का सख्ती से पालन नहीं किया गया तो स्थिति ज्यादा खराब हो सकती है। केंद्रीय गृह सचिव ने दिल्ली सरकार के अधिकारियों के साथ दिल्ली में कोरोना की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक भी की है। शनिवार को जारी दिल्ली सरकार की रिपोर्ट के अनुसार 1 दिन में 567 और मरीज ठीक हुए हैं। दिल्ली में अब तक 647161 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से 632797 लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में कुल मृत्यु दर 1.69% है।

Related Articles

Back to top button