उत्तर प्रदेश

उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के उपाध्यक्ष और धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के उपाध्यक्ष और धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने आज उनके लखनऊ स्थित घर पर जाकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और परिवारीजनों को इस दुःख की घड़ी में ढांढस बधाया। उन्होंने परमात्मा से शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना भी की।
डॉ शर्मा ने कहा कि मौलाना कल्बे सादिक हमेशा गंगा जमुनी तहजीब को मजबूत करने और समाज में भाईचारा बनाए रखने के लिए काम किया। वे बेहद नेकदिल, अजीम शख्सियत और धार्मिक सौहार्द के प्रतीक थे। परमात्मा उन्हें अपने श्री चरणों में जगह दें।

Related Articles

Back to top button