उत्तर प्रदेश

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया उन्हे नमन

लखनऊः उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की तृतीय पुण्यतिथि पर अपने सरकारी आवास-7 कालिदास मार्ग पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे नमन किया तथा भावपूर्ण व आत्मिक श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री मौर्य ने अटल जी के जीवन दर्शन और उनके द्वारा की गयी समाज सेवा तथा उनके जीवन की विभिन्न सकारात्मक पड़ावों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि वह महान विचारक, कवि व जनप्रिय नेता थे। उनके विचार हम सबको आज भी प्रेरित करते हैं। श्री मौर्य ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सकारात्मक सोच वाले व्यक्ति थे। महान जनसेवक व राष्ट्रभक्त थे। वह कहते थे ‘‘देश एक मन्दिर है, हम पुजारी हैं। राष्ट्रदेव की पूजा में हमें खुद को समर्पित कर देना चाहिये’’।

Related Articles

Back to top button