उत्तर प्रदेश

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभिन्न परियोजनाओं के लिए जारी की धनराशि

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यातायात, परिवहन को और अधिक सुगम्य  बनाए जाने हेतु चल रहे प्रयासों के क्रम में जनपद कौशांबी में सिराथू रेलवे यार्ड में दो लेन रेल उपरिगामी सेतु निर्माण कार्य हेतु 26 करोड़ 50 लाख रुपए से अधिक लागत की धनराशि निर्गत की है ।

श्री मौर्य ने जनपद आजमगढ़ में भलुवाई सामान्य बस्ती संपर्क मार्ग कार्य हेतू  46.83 लाख रुपए की धनराशि निर्गत करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह इस संपर्क मार्ग के कार्य को  शीघ्र से शीघ्र पूरा करें। उन्होंने जनपद गोंडा में 2 मार्गों यथा – सुकईपुरवा बंधा से खैरा तक संपर्क मार्ग व सेहरिया कला रमपत चैराहा से बखरिया होते हुए झाला तक संपर्क मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य को और अधिक गति प्रदान करने के निर्देश देते हुए 140 लाख से अधिक  की धनराशि निर्गत  की है।

Related Articles

Back to top button