उत्तर प्रदेश

उप्र विधान सभा के उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधान सभा के उपाध्यक्ष श्री नितिन अग्रवाल ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए समस्त जनमानस के सुख-समृद्धि व दीर्घायु होने की कामना की है।
विधान सभा उपाध्यक्ष ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि देश-विदेश में मनाए जाने वाले सभी त्योहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्त्व है। दीपावली अज्ञान पर ज्ञान, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई का उत्सव है। दीपावली भारत के सबसे बड़े और प्रतिभाशाली त्योहारों में से एक है। यह आध्यात्मिक रूप से अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है।

Related Articles

Back to top button