देश-विदेश

ठीक हुए मामलों और सक्रिय मामलों के बीच का अंतर बढ़कर 1,11,602 हुआ

नई दिल्ली: भारत सरकार द्वारा राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के साथ मिलकर कोविड-19 की रोकथाम, नियंत्रण और प्रबंधन के लिए उठाए गए वर्गीकृत, समय से पूर्व और सक्रिय कदमों के कारण उत्साहजनक परिणाम दिखाई दे रहे हैं।

आज ठीक हुए मामलों और सक्रिय मामलों के बीच का अंतर बढ़कर 1,11,602 हो चुका है। अब तक, कोविड-19 के 3,21,722 रोगियों को ठीक किया जा चुका है। मरीजों के ठीक होने की दर में लगातार सुधार हो रहा है। कोविड-19 रोगियों के यह रिकवरी दर, आज बढ़कर 58.67% तक पहुंच चुकी है।

 पिछले 24 घंटे के दौरान, कुल 12,010 कोविड-19 के रोगी ठीक हो चुके हैं।

वर्तमान समय में, कुल 2,10,120 सक्रिय मामले हैं और सभी सक्रिय मामले चिकित्सा निगरानी के अंतर्गत हैं।

कोविड-19 का परीक्षण करने के लिए नैदानिक ​​प्रयोगशालाओं के बढ़ते नेटवर्क के साथ, भारत में अब प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़कर 1,047 हो गई हैं। इसमें सरकारी क्षेत्र के 760 और 287 निजी प्रयोगशालाएं शामिल हैं। पिछले 24 घंटे में जिन 11 प्रयोगशालाओं को शामिल किया गया है, उनमें सभी सरकार द्वारा संचालित हैं।

अलग-अलग आंकड़े इस प्रकार हैं:

  • रियल-टाइम आरटी पीसीआर आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं: 567 (सरकारी: 362 + निजी: 205)
  • ट्रुनेट आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं: 393 (सरकारी: 366 + निजी: 27)
  • सीबी नाट आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं: 87 (सरकारी: 32 + निजी: 55)

परीक्षण किए जा रहे नमूनों की कुल संख्या एक बढ़ती हुई प्रवृत्ति दिख रही है, और इसने 83,98,362 आंकड़े को छू लिया है। कल 1,70,560 नमूनों का परीक्षण किया गया ।

कोविड-19 से संबंधित तकनीकी मुद्दों, दिशा-निर्देशों और सलाहों के बारे में सभी प्रामाणिक और अद्यतन जानकारी के लिए, नियमित रूप से देखें: https://www.mohfw.gov.in/ और @MoHFW_INDIA

COVID-19 से संबंधित तकनीकी प्रश्नों को technicalquery.covid19@gov.in पर और अन्य प्रश्नों को ncov2019@gov.in पर ईमेल और @CovidIndiaSeva पर ट्वीट किया जा सकता है।

कोविड-19 से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर- : +91-11-23978046 or 1075 (टोल फ्री) पर कॉल करें।

कोविड-19 पर राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के हेल्पलाइन नंबरों की सूची https://www.mohfw.gov.in/pdf/coronvavirushelplinenumber.pdf पर उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button