मनोरंजन

दिशा पाटनी का स्वीट लुक देख क्रेजी हुए फैन्स

दिशा पाटनी अपने लुक्स से हमेशा फैन्स को सरप्राइज करती रहती हैं। कभी वह बोल्ड बिकीनी लुक में फोटो पोस्ट करती हैं तो कभी ट्रडिशनल कपड़ों या वेस्टर्न कपड़ों में दिखाई देती हैं, लेकिन उनका लेटेस्ट लुक इन सभी से हटकर नजर आ रहा है।

दिशा ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका स्वीट लुक दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों में वह पिंक क्रॉप टॉप और लाइट पिंक स्कर्ट पहनी दिखाई दे रही हैं। इसके साथ दिशा ने वाइट स्पोर्ट्स शूज पहने हुए थे।

वैसे फोटोज में दिशा का न्यू हेयर कलर भी हाइलाइट हो रहा था। उन्होंने बालों को कर्ली लुक दिया था जिससे बालों पर किया गया कलर उभर कर आ रहा है। इसके साथ दिशा की परफेक्ट स्माइल उन्हें इनोसेंट लुक दे रही थी। दिशा इस लुक के साथ चंडीगढ़ में हुए एक इवेंट में शरीक हुई थीं।

दिशा के ये फोटोज फैन्स को इतने पसंद आए कि उन्होंने तस्वीरों को धड़ाधड़ लाइक करना शुरू कर दिया। इंस्टाग्राम पर दिशा के फोटोज को 18 लाख और 16 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

फैन्स ने दिशा के इस लुक को स्वीट बताया और उनकी स्माइल की तारीफ की। एक यूजर ने यह भी लिखा कि हमेशा हॉट दिखने वाली दिशा इस लुक में काफी मासूम लग रही हैं। वहीं एक अन्य ने लिखा कि दिशा हर लुक में खूबसूरत नजर आती हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी जल्द ही फिल्म भारत में नजर आएंगी। इस मूवी में सलमान खान लीड रोल में हैं, वहीं कटरीना कैफ भी अहम किरदार निभाती दिखेंगी। भारत ईद के मौके पर जून में रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button