उत्तर प्रदेश

वाराणसी भ्रमण के दौरान सर्किट हाउस में मृतक आश्रित को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुएः सीएम

लखनऊउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद वाराणसी भ्रमण के दौरान सर्किट हाउस में 20 मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले लाभार्थियों से पूरी ईमानदारी, निष्ठा, लगन व परिश्रम से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही।
नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि दिवंगत कर्मियों के सेवागत लाभ का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि किसी भी दिवंगत कर्मी का कोई भी ड्यूज़ किसी भी दशा में बकाया नहीं रहना चाहिए।
मुख्यमंत्री जी को जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में कुल 81 कोविड एवं नाॅन कोविड दिवंगत सरकारी कर्मियों को चिन्हित किया गया था। इनमें से 27 मृतक कर्मियों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं। इसमें से आज उपस्थित 20 लोगों को नियुक्ति पत्र उपलब्ध करा दिया गया। शेष 54 में से 13 लोगों के नियुक्ति प्राधिकारी शासन स्तर पर होने के कारण उनकी नियुक्ति का प्रकरण शासन स्तर पर भेज दिया गया है। 41 लोगों ने अपने व्यक्तिगत कारणों से समय की मांग की है, जिसे भी शासन स्तर पर प्रेषित किया गया है।
इस दौरान पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 नीलकंठ तिवारी, स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क, पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रविन्द्र जायसवाल सहित जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button