उत्तराखंड समाचार

जिला उद्योग व्यापार मंडल ने भाजपा प्रत्याशी शलभ मणि त्रिपाठी को किया सम्मानित

जिला उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में देवरिया के उत्सव मैरिज हॉल में आयोजित व्यापारियों की बैठक जिला अध्यक्ष शक्ति गुप्ता की अध्यक्षता में हुई तथा संचालन जिला महामंत्री योगेश सिंह ने किया। उक्त अवसर पर भारतीय जनता पार्टी देवरिया सदर से प्रत्याशी शलभ मणि त्रिपाठी को व्यापारियों ने एवं संगठन के जिला अध्यक्ष शक्ति गुप्ता ने शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता के प्रत्याशी शलभ मणि त्रिपाठी के समर्थन में व्यापारियों को एकजुट करना था। उक्त कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र प्रताप मल्ल ने संबोधित करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के शासन में व्यापारी वर्ग भयमुक्त होकर अपना व्यवसाय कर रहा है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं जिला अध्यक्ष शक्ति गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व्यापारियों की सबसे पसंदीदा पार्टी है व्यापारी समाज भाजपा शासन में अपने आप को पूरी तरह से सुरक्षित महसूस करते हैं योगीराज में गुंडों का माफियाओं का सफाया हो गया है व्यापारी वर्ग पूरी स्वतंत्रता के साथ अपना व्यवसाय कर रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और देवरिया सदर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि आज जो सम्मान व्यापारी समुदाय मुझे दे रहा है मैं इसके लिए व्यापारी समाज का आभारी रहूंगा। व्यापारिक हितों के लिए व्यापारियों के सम्मान के लिए मैं कृत संकल्पित हूं जब भी मुझे कोई आव्हान करेगा मैं आपके साथ सदैव खड़ा रहूंगा। देवरिया से जो मुझे अपार स्नेह और प्यार मिल रहा है इसके लिए मैं देवरिया की जनता को सलाम करता हूं। उक्त अवसर पर सलेमपुर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुधाकर गुप्ता अमित मोदनवाल गंगा सागर सोनकर रामेश्वर साहू तारकेश्वर जयसवाल मुन्ना गुप्ता बिंदेश पांडे शांति स्वरूप दुबे रमेश चंद्र त्रिपाठी कुसुमाकर त्रिपाठी सुनील कुमार गुप्ता अनूप गुप्ता सहित भारी संख्या में व्यापारी समुदाय उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button