उत्तर प्रदेश

किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयास जारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए ‘‘उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति 2019’’ बनाई है। इसके तहत कृषि उत्पादों के निर्यात हेतु नये ढांचे की संरचना के लिए प्रभावकारी नियम बनाये गये हैं।

नई नीति के तहत कृषि निर्यात को वर्ष 2024 तक वर्तमान मूल्य 17591 करोड़ के वर्तमान मूल्य को दोगुना करने, कृषि उत्पादों को सरल करने, निर्यात के लिए कृषि फसलों और उत्पादों की पहचान करके किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाये जाने के प्रयास जारी हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय बाजार का आंकलन और प्रबंधन से संबंधित बाधाओं को दूर करने के लिए संस्थागत कार्य प्रणाली विकसित की जा रही है। किसानों को निर्यात योग्य कृषि उत्पादों को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही कृषि उत्पादों के निर्यात के लिए बाजारों का विस्तार किया जा रहा है। इससे किसानों की आमदनी के अत्यधिक वृद्धि होगी।

Related Articles

Back to top button