उत्तर प्रदेश

एमएसएमई इकाइयों के माध्यम से लगभग 27 लाख से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये: नवनीत सहगल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में कल 28 एवं 29 जनवरी, 2021 को कोविड वैक्सीनेशन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिया है कि प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से किया जाये। भारत सरकार के गाइडलाइन के क्रम के अनुसार टीकाकरण किया जाये। प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,03,683 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,74,24,012 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 168 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 6,368 कोरोना के एक्टिव मामलों में से 1,706 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विगत 24 घण्टों में 333 तथा अब तक कुल 5,84,372 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,84,263 क्षेत्रों में 5,09,656 टीम दिवस के माध्यम से 3,13,86,069 घरों के 15,24,74,373 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 1,087 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया। प्रदेश में सर्विलांस का नया प्रयोग कर प्रत्येक परिवार तक पहंुच कर उनका हालचाल लेते हुए कोविड संक्रमण की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 2.74 करोड़ से अधिक कोविड-19 के टेस्ट तथा 15.24 करोड़ से अधिक व्यक्तियों से सम्पर्क कर कोविड संक्रमण की जानकारी ली गयी है। सर्विलांस अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनसंख्या में से लगभग 18 करोड़ लोगों तक सरकारी मशीनरी ने पहुंचकर हालचाल जाना गया है। मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने हेतु अस्पतालों में समुचित इलाज व्यवस्था करने के साथ-साथ टेस्टिंग, काॅन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग, सर्विलांस का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी की कोविड से लड़ने की रणनीति की डब्लू एच ओ, नीति आयोग एवं भारत सरकार ने सराहना की है।
श्री सहगल ने बताया कि संक्रमण कम होने से औद्योगिक गतिविधियां तेजी से सामान्य हो रही हैं। युवाओं के लिए मिशन रोजगार चलाया जा रहा है। प्रदेश सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी, रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार में उपलब्ध कराने की एक मुहिम चला रही है। सरकारी नौकरियों में नियुक्तियों में तेजी लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी आयोगों, विभागों, निगमों, परिषदों को कहा गया है कि उनके यहां जितनी रिक्तियां हैं, उनको भरने के लिए समयबद्ध और पारदर्शी प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाय। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 04 साल में 04 लाख सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य पूरा हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सूक्ष्म, लघु, मध्यक्ष व वृहद श्रेणी की 8.18 लाख इकाइयाॅ क्रियाशील है जिनमें 52 लाख श्रमिक कार्य कर रहे है। बैंकों से समन्वय करके प्रदेश में अभी तक 7.15 लाख नई एमएसएमई इकाइयों को 24,839 करोड़ रूपये बैंकों द्वारा ऋण वितरित किये गये हैं। प्रदेश में पुरानी इकाइयों को कार्यशील पूंजी की समस्या से निजात दिलाने के लिए बैंकों से समन्वय करके आत्मनिर्भर पैकेज में 4.37 लाख इकाइयों को रू0 11,100 करोड़ रूपये के ऋण बैंकों से समन्वय स्थापित कर स्वीेकृत करते हुए वितरित किये गये हैं। इस प्रकार 11.52 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयों को बैंकों द्वारा 36,000 करोड़ रूपये से अधिक का ऋण उपलब्ध कराया गया है। इन एमएसएमई इकाइयों के माध्यम से लगभग 27 लाख से अधिक लोगांे को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये हैं।
श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए कृतसंकल्प है और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। पिछले 04 वर्ष में धान व गेहूॅ को मिलाकर लगभग 60,000 करोड़ रूपये की फसल किसानों से खरीदी जा चुकी है। जिसका भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में किया जायेगा। जिसके क्रम में प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक 628.18 लाख कु0 धान किसानों से खरीदा गया है, जो पिछले वर्ष से लगभग डेढ़ गुना अधिक है। किसानों को धान व मूंगफली का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाया जाये। किसानों को किसी प्रकार की समस्या न होे तथा क्रय केन्द्र सुचारू रूप से कार्य करें तथा किसानों की उपज का वाजिब दाम मिले। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा किसान कल्याण मिशन 825 विकास खण्डों में चलाया गया। किसान कल्याण मिशन के माध्यम से किसानों को उपज से लेकर, फसल के विक्रय तक, खेती के लिए उपकरण तथा अनुदान, सिंचाई, बीजों की उपलब्धता आदि विषयों पर चल रही केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराया गया।

Related Articles

Back to top button