उत्तर प्रदेश

शिया धर्मगुरू डा0 कल्बे सादिक के निधन पर गहरा दुःख जताते हुए: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने प्रख्यात शिया धर्मगुरू डा0 कल्बे सादिक के निधन पर गहरा दुःख जताते हुए संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और दुःख सहन करने की उन्हे शक्ति देने की प्रार्थना की है।
श्री यादव ने कहा कि डा0 कल्बे सादिक ने हिंदू मुस्लिम एकता, शिया सुन्नी एकता और शिक्षा तथा चिकित्सा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया। देश-विदेश में उनकी ख्याति और सम्मान था। वे सभी धर्मो के प्रति समान सम्मान भाव रखते थे और दीनी तालीम के साथ आधुनिक शिक्षा देने के हिमायती थे। वे विज्ञान और तकनीक के इस्तेमाल के समर्थक थे।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि डा0 सादिक के निधन से मुस्लिम समाज के साथ देश को भी अपूरणीय क्षति हुई है। समाजवादी पार्टी के ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

Related Articles

Back to top button