उत्तर प्रदेश

यमुना नदी में घटित नाव दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुएः सीएम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद बागपत में यमुना नदी में घटित नाव दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आवश्यकतानुसार इस कार्य में एन0डी0आर0एफ0 तथा एस0डी0आर0एफ0 की सहायता लेने के भी निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने दुर्घटना के प्रभावितों को हर सम्भव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए घायलों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button