उत्तर प्रदेश

पूर्व सीएम श्री अखिलेश यादव ने उत्साह एवं उमंग के पर्व होली पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादवने उत्साह एवं उमंग के पर्व होली पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों एवं समुदायों के बीच भाई-चारा और मेल-मिलाप हो, यही इस पर्व की पवित्रता है। इस दिन को सांप्रदायिक सौहार्द तथा एकता के पर्व के रूप में मनाया जाना चाहिए।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी साथियों को अब पूरी ऊर्जा के साथ सन् 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के अभियान में पूरी ताकत के साथ जुटना होगा। हमें इस पर्व को पूरी निष्ठा के साथ समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।
श्री अखिलेश यादव ने देश व प्रदेशवासियों से कहा है कि सामाजिक सद्भाव और परस्पर विश्वास को मजबूत बनाने के निमित्त होली पर्व को सार्थक बनायें। हम सबको अनुशासित और शांतिपूर्ण तरीके से होली मनानी चाहिए।

Related Articles

Back to top button