मनोरंजन

बैंगलोर में हुआ गिरीश कर्नाड का अंतिम संस्कार, परिवार और करीबी लोग रहे मौजूद

आज ही पूरे देश में एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दरअसल आज सुबह ही मशहूर एक्टर गिरीश कर्नाड का निधन हो गया है। गिरीश के निधन की खबर से हर तरफ गमगीन माहौल हो गया है। 81 साल की उम्र में उनका निधन बैंगलोर में हुआ है। लेखक, अभिनेता, फिल्म निर्देशक और नाटककार के तौर पर उन्हें हर कोई जानता था। हिंदी के साथ साथ उन्होंने कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया। कन्नाडा सिनेमा से वो काफी जुड़े रहे।

हाल ही में बैंगलोर में ही उनका अंतिम संस्कार हुआ है। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जमा रही। उनकी अंतिम यात्रा में उनके परिवार और कुछ करीबी लोग ही मौजूद रहे। बता दें कि आज सुबह उनके निधन के बाद कई बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

इसके साथ भी लोगों ने उन्हें याद किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें ट्वीट कर याद किया। बता दें कि, 19 मई 1938 को महाराष्ट्र के माथेरान में हुआ था। कर्नाटक आर्ट कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद आगे पढ़ाई के लिए इंग्लैंड चले गए। उन्होंने चेन्नई की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस में 7 साल तक काम किया।

इसके बाद वे थियेटर करने लगे। इसके बाद उनकी रुचि सिनेमा की ओर बढ़ी और फिर वो सिनेमा में आ गए। सिनेमा में आने के बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। फिल्मों के साथ साथ वो लिखा भी करते थे। उन्होंने कई नाटक लिखे हैं। पहले उन्होंने हिंदी और इंग्लिश में लिखा। इसके बाद वो कई और भाषाओं में लिखने लगे।

गिरीश को 1992 में पद्म भूषण, 1974 में पद्मश्री, 1972 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 1992 में कन्नड़ साहित्य अकादमी पुरस्कार, 1994 में साहित्य अकादमी पुरस्कार और 1998 में उन्हें कालिदास सम्मान मिला था। गिरीश यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में प्रोफेसर भी रहे। नौकरी में मन नहीं लगने पर भारत लौटे, फिर पूरी तरह साहित्य और फिल्‍मों से जुड़ गए। खैर आज वो हमारे बीच नहीं रहे हैं औऱ उन्हें हर कोई याद कर रहा है।

Related Articles

Back to top button