देश-विदेशसेहत

केंद्र सरकार ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 17.02 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक नि:शुल्क प्रदान की हैं

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सहयोग से केंद्र सरकार कोविड-19 महामारी का मुकाबला करने में मोर्चे पर डटी है। यह सहयोग “समग्र सरकार” के आधार पर हो रहा है। विदित हो कि “समग्र सरकार” के तहत विभिन्न मंत्रालयों, लोक प्रशासन और जन एजेंसियों का सहयोग लिया जाता है। “टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट” और कोविड सम्बंधी लोकाचार के अलावा टीकाकरण भी केंद्र सरकार की पंचकोणीय रणनीति का अहम हिस्सा है, जिससे महामारी को रोका जा सकता है।

      कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे चरण का सरल और तेज क्रियान्वयन एक मई, 2021 को शुरू हो गया है। याद रहे कि 28 अप्रैल से 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का पंजीकरण शुरू कर दिया गया था। ये सभी लाभार्थी सीधे कोविन पोर्टल (cowin.gov.in) पर या आरोग्य सेतु ऐप के जरिये पंजीकरण करवा सकते हैं।

      केंद्र सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को लगभग 17.02 करोड़ वैक्सीन की खुराक (17,02,410) नि:शुल्क प्रदान की हैं। इनमें से कुछ वैक्सीनों की खपत हुई और कुछ नष्ट हो गईं। ऐसी वैक्सीनों की कुल संख्या 16,07,94,796 खुराक हैं। यह आंकड़ा आज दिनांक पांच मई, 2021 को प्रातः आठ बजे तक का है।

      राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी 94.47 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन की खुराक मौजूद हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

      इसके अलावा 36 लाख से अधिक की अतिरिक्त खुराक (36,37,030) अगले तीन दिनों में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जारी कर दी जायेंगी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0012LZ6.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2021-05-05at11.08.47KV1B.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002CDMY.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003LEWO.jpg

Related Articles

Back to top button