उत्तर प्रदेश

होली समाजिक एकता और समरसता की प्रतीक: ब्रजेश पाठक

पर्व और त्याहारों से ही देश की एकता और अखण्डता मजबूत रहती है। होली का पर्व समाजिक एकता और समरसता का प्रतीक है। यह उदगार प्रदेश के न्याय और विधायी मंत्री ब्रजेश पाठक ने आज जायसवाल समाज लखनऊ द्वारा आपोजित होली मिलन और वैवाहिक परिचय समारोह में व्यक्त किए।
कैपिटल थियेटर हाल में आयोजित जायसवाल समाज के होली समारोह में आज 50 से अधिक विवाह योग्य युवक-युवतियां का परिचय हुआ। जिसमें पांच रिश्ते भी तय हुए। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, विधायक नीरज बोरा, सुरेश श्रीवास्तव, सुरेश तिवारी, मनकामनेश्वर मंदिर की महंत दिव्या गिरी महराज, व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, पार्षद के0के0 जायसवाल, पार्षद रजनीश गुप्ता बाबी, महिला आयोग की सदस्य रश्मि जायसवाल, पूर्व डी.आई.जी. उदय शंकर जायसवाल ने भी अपने उदगार व्यक्त करते हुए समाज के लोगों को होली की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर 3 वर्ष से 15 वर्ष तक बच्चों ने फैन्सी ड्रेस, गीत व नृत्य प्रतियोगिताओं में सहभागिता की। “गंगा क्या माॅग रही हमसे“ टाइटल नृत्य के द्वारा समाज को गंगा की स्वच्छता एवं आवश्यकता के प्रति जागरूक किया गया। आयुष, स्वाति, ग्रेसी, माही, आस्था, हर्ष, अजंलि, शौर्य, कनक, अवनि, ऐश्वर्या जायसवाल सहित समाज के भावी कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, मयूर नृत्य फूलो की होली का प्रस्तुतिकरण किया। सभी को पुरस्कृत किया गया।समाज की पत्रिका का विमोचन वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अटल कुमार गुप्ता सहित अनके वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। अखिलेश व रेखा जायसवाल द्वारा मंच का संचालन किया गया। अध्यक्ष अजय जायसवाल ने “होली सदा जीवन में रहें व प्रेम से सभी रहे“ का संदेश दिया। अशोक जी, दुर्गा शंकर जी, सर्वेश जी, राजेश जी, महेश जी, सुनील जी, विनोद जी, ओमप्रकाश जी, नीलू जी, अनीता जी, उमा जी, संगीता जी, द्वारा कार्यक्रम में सहयोग किया गया।

Related Articles

Back to top button