देश-विदेशसेहत

कोविड-19 के लिए 77.66 लाख लाभार्थियों का टीकाकरण

देशव्‍यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के 28वें दिन 77.66 लाख स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का टीकाकरण किया गया। अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, आज शाम 6 बजे तक, 1,63,587 सत्रों के माध्यम से कोविड-19 के खिलाफ 77,66,319 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। इसमें 58,65,813 (58.9%) स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और 19,00,506 (21.2%) अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी शामिल हैं।

देशव्यापी टीकाकरण के 28वें दिन आज शाम 6 बजे तक कुल 2,61,309 लाभार्थियों का टीकाकरण हुआ था. अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, इनमें 50,837 स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल कर्मचारी और 2,10,472 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी शामिल हैं। आज की अंतिम रिपोर्ट को देर रात तक तैयार हो जाएगी।

आज 35 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड टीकाकरण किया गया।

क्रम संख्या राज्‍य/केंद्र शासित प्रदेश टीकाकरण के लाभार्थी
1 अंडमान निकोबार द्वीप 3454
2 आंध्र प्रदेश 3,48,280
3 अरूणाचल प्रदेश 14,902
4 असम 1,21,048
5 बिहार 4,51,621
6 चंडीगढ़ 8017
7 छत्‍तीसगढ़ 2,45,114
8 दादरा और नगर हवेली 2890
9 दमन और दीव 1095
10 दिल्‍ली 1,66,725
11 गोवा 12214
12 गुजरात 6,61,508
13 हरियाणा 1,94,124
14 हिमाचल प्रदेश 72,191
15 जम्‍मू और कश्‍मीर 1,11,470
16 झारखंड 1,84,568
17 कर्नाटक 4,90,746
18 केरल 3,40,223
19 लद्दाख 2854
20 लक्षद्वीप 920
21 मध्य प्रदेश 5,09,168
22 महाराष्ट्र 6,33,519
23 मणिपुर 18935
24 मेघालय 12659
25 मिजोरम 11332
26 नगालैंड 9,073
27 ओडिशा 3,90,302
28 पुदुचेरी 5514
29 पंजाब 1,01,298
30 राजस्थान 5,92,412
31 सिक्किम 8335
32 तमिलनाडु 2,11,762
33 तेलंगाना 2,71,754
34 त्रिपुरा 64,773
35 उत्‍तर प्रदेश 8,31,556
36 उत्तराखंड 1,04,052
37 पश्चिम बंगाल 4,70,912
38 विविध 84,999
कुल 77,66,319

12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कुल पंजीकृत स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों में से 70 फीसदी से ज्यादा का टीकाकरण हो चुका है। इन राज्यों में बिहार, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप, मिजोरम, राजस्थान और सिक्किम शामिल हैं।

क्रम संख्या राज्य/केंद्र शासित प्रदेश प्रतिशत
1. बिहार 80.2%
2. त्रिपुरा 78.8%
3. मध्य प्रदेश 75.8%
4. ओडिशा 75.7%
5. उत्तराखंड 74.6%
6. छत्तीसगढ़ 72.7%
7. हिमाचल प्रदेश 72.2%
8. केरल 71%
9. लक्षद्वीप 70.7%
10. मिजोरम 70.5%
11. राजस्थान 70.2%
12. सिक्किम 70.1%

दूसरी तरफ, आठ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने पंजीकृत स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों के 40 प्रतिशत से भी कम टीकाकरण कवेरज की जानकारी दी है। इनमें दिल्ली, मेघालय, पंजाब, मणिपुर, तमिलनाडु, चंडीगढ़, नगालैंड और पुडुचेरी शामिल हैं।

टीकाकरण की संख्या सबसे ज्यादा वाले 10 राज्यों में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, पश्चिम बंगाल, गुजरात, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा शामिल हैं।

अब तक कुल 33 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह कुल टीकाकरण का 0.0004% है। अस्पताल में भर्ती होने वाले 33 मामलों में, 21 को इलाज के बाद छुट्टी दी गयी है, जबकि 10 लोगों की मौत हो गई और दो लोगों का इलाज जारी है। बीते 24 घंटे में, एनाफिलैक्सिस से पीड़ित एक व्यक्ति का मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, पश्चिम बंगाल में उपचार किया गया और उसे छुट्टी दे दी गयी है।

अब तक कुल 24 मौतें दर्ज की गई हैं। यह कुल टीकाकरण का 0.0003% है। 24 में से, नौ लोगों की मौत अस्पताल में, जबकि 15 लोगों की मौत अस्पताल के बाहर दर्ज की गई है।

बीते 24 घंटे में मौत का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है।

आज की तारीख तक टीकाकरण को बताने से जुड़ा गंभीर/कठिन  टीकाकरण के बाद प्रतिकूल घटना /मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी गई है कि सभी स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों का 20 फरवरी 2021 तक और 25 फरवरी 2021 तक मोप-अप राउंड (अंतिम दौर) के माध्यम से कम से कम एक बार टीकाकरण निर्धारित किया जाना चाहिए।

अग्रिम पंक्ति के सभी कर्मचारियों के लिए 1 मार्च 2021 तक कम से कम एक बार टीकाकरण निर्धारित करने और छह मार्च तक मोप-अप राउंड की सलाह दी गई है।

Related Articles

Back to top button