देश-विदेशसेहत

महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में दैनिक नए मामलों में बढोतरी का रुझान लगातार जारी

देश के छह राज्यों में कोविड-19 के दैनिक नए मामलों में बढोतरी का रुझान लगातार जारी है। ये राज्य हैं – महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु। पिछले 24 घंटों में दर्ज किए गए नए मामलों की संख्या 18,711 है, जिसमें से इन राज्यों का योगदान 84.71 प्रतिशत है

महाराष्ट्र में कल सबसे अधिक 10,187 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद केरल में 2,791 और पंजाब में 1159 नए मामले सामने आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0019EOU.jpg

केंद्र लगातार दैनिक नए कोविड के सक्रिय मामलों की रिपोर्टिंग करने वाले राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ स्थिति पर नजर रखे हुए है। साथ ही केन्द्र ने महाराष्ट्र और पंजाब में उच्च स्तरीय टीमों की प्रतिनियुक्ति की है, जहां रोजाना नए मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही हैं।

आठ राज्यों में दैनिक नए मामलों में बढोतरी का रूख जारी है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00219D9.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0037JCP.jpg

भारत का कुल सक्रिय मामलों की संख्या आज 1.84 लाख (1,84,523) तक पहुंच गई है। भारत में वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या देश के कुल संक्रमित मामलों की केवल 1.65 प्रतिशत है।

नीचे दिया गया ग्राफ़ 17 जनवरी, 2021 से 07 मार्च, 2021 तक सक्रिय मामलों में दिन-प्रतिदिन के परिवर्तन को दर्शाता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004PU8R.jpg

आज सुबह 7 बजे तक अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 3,39,145 सत्रों के माध्यम से 2 करोड़ (2,09,22,344) से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गईं। इनमें 69,82,637 एचसीडब्ल्यू (पहली खुराक), 35,42,123 एचसीडब्ल्यू (दूसरी खुराक), 65,85,752 एफएलडब्ल्यू (पहली खुराक) और 2,11,918 एफएलडब्ल्यू (दूसरी खुराक), 45 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर रोगों से ग्रस्त 4,76,041 लाभार्थी (पहली खुराक) और 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 31,23,873 लाभार्थियों को दी गई खुराक शामिल हैं।

स्वास्थ्यकर्मी एफएलडब्ल्यू 45 से 60 वर्ष के कम गंभीर बीमार लाभार्थी 60 वर्ष के अधिक आयु के लाभार्थी कुल
पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक पहली खुराक
69,82,637 35,42,123 65,85,752 2,11,918 4,76,041 31,23,873 2,09,22,344

टीकाकरण अभियान के 50वें दिन (6 मार्च, 2021) 14 लाख (14,24,693) से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गईं। जिसमें से 11,71,673 लाभार्थियों को पहली खुराक (एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू) के 17,654 सत्रों में टीके लगाए गए और 2,53,020 एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई।

6 मार्च 2021
स्वास्थ्यकर्मी फ्रंटलाइन वर्कर्स 45-60 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लाभार्थी 60 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थी कुल लाभार्थी
पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक पहली खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक
66,976 1,85,293 2,29,763 67,727 1,29,295 7,45,639 11,71,673 2,53,020

पिछले 24 घंटों में कोविड से 100 लोगों की मौत हुईं है।

87.00 प्रतिशत मौत के नए मामले छह राज्यों से संबंधित हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 47 मरीजों की मौत हुईं। इसके बाद केरल में कल 16 और पंजाब में 12 लोगों की जान गई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0053ZIC.jpg

जैसा कि नीचे दिए गए ग्राफ से पता चलता हैपिछले दो हफ्तों में10 राज्यों में कोविड-19 से किसी भी व्यक्ति की मौत होने की सूचना नहीं मिली है, जबकि 12 राज्यों में 1 से 10 मौतों की सूचना मिली है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006IIUU.jpg

उन्नीस राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से किसी भी व्यक्ति की मौत होने की सूचना नहीं मिली है। ये राज्य/केंद्र शासित प्रदेश हैं- राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड, गोवा, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, झारखण्ड, सिक्किम, लक्षद्वीप, लद्दाख, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, त्रिपुरा, मिज़ोरम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button