देश-विदेशसेहत

महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और छत्तीसगढ़ राज्यों में कोविड के दैनिक नए मामलों में काफी बढोतरी हुई

आज भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1,51,708 हो गई है जिसमें कुल सक्रमित मामले 1.37 प्रतिशत हैं। इसमें कुछ राज्यों में दैनिक नए मामलों में हुई बढोतरी का अधिक योगदान है। महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और छत्तीसगढ़ में दैनिक नए मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान 16,738 नए दैनिक मामले दर्ज हुए हैं।

89.57 प्रतिशत नए मामले सात राज्यों से हैं।

महाराष्ट्र में कल सबसे अधिक 8,807 नए मामले सामने आए। केरल में 4,106, पंजाब में 558 नए मामलों का पता चला है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0015OT1.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002LAW2.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0033MS4.jpg

केंद्र ने कोविड के मरीजों की संख्या में हुई बढ़ोतरी के कारणों का पता लगाने और संक्रमण के नियंत्रण और रोकथाम के उपायों में राज्य स्वास्थ्य विभागों के साथ तालमेल के लिए केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में उच्च-स्तरीय बहु-विषयक दल भेजे हैं।

केंद्र ने राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों से कोविड के प्रसार की श्रृंखला को तोड़ने के लिए आक्रामक उपायों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए भी लिखा है। राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों को प्रभावित जिलों में चरणबद्ध रूप से आरटी-पीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्ट बढ़ाने की सलाह दी है। इसके अलावा राज्यों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है कि सभी एंटीजन परीक्षणों के नकारात्मक लक्षणों के मामले में आरटी-पीसीआर परीक्षणों के माध्यम से आवश्यक रूप से भी परीक्षण किया जाए। संक्रमित पाए गए व्यक्तियों का तुरंत आइसोलेशन/अस्पताल में भर्ती किया जाए और उनके सभी करीबी संपर्कों का पता लगाकर उनका बिना देरी किए परीक्षण भी किया जाए। राज्यों को संबंधित जिला अधिकारियों के साथ नियमित रूप से उभरती हुई स्थिति की समीक्षा करने की भी सलाह दी गई है ताकि कोविड प्रबंधन में अब तक प्राप्त किया गया लाभ बेकार न हो जाए।

दूसरी ओर, देश में संचयी संक्रमण दर में लगातार गिरावट देखी जा रही है। 25 फरवरी 2021 के अनुसार संचयी संक्रमण दर 5.17 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004P3WJ.jpg

एक अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार, आज प्रातः 7 बजे तक 2,64,315 सत्रों के माध्यम से 1,26,71,163 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें 65,47,831 एचसीडब्ल्यू (पहली खुराक), 16,16,348 एचसीडब्ल्यू (दूसरी खुराक) और 45,06,984 एफएलडब्ल्यू (पहली खुराक) शामिल हैं।

कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी खुराक 13 फरवरी, 2021 को उन लाभार्थियों के लिए शुरू की गई जिन्हें पहली खुराक लिए 28 दिन पूरे हो चुके हैं। फ्रंटलाइन कर्मियों का टीकाकरण 2 फरवरी 2021 को शुरू हुआ था।

क्रम सं राज्य/केंद्र शासित प्रदेश टीका प्राप्त करने वाले लाभार्थियों की संख्या
पहली खुराक दूसरी खुराक कुल खुराक
1 अंडमान, निकोबार द्वीप समूह 5,644 2,118 7,762
2 आंध्र प्रदेश 4,72,460 1,20,443 5,92,903
3 अरुणाचल प्रदेश 22,433 5,497 27,930
4 असम 1,79,625 15,795 1,95,420
5 बिहार 5,40,315 60,480 6,00,795
6 चंडीगढ़ 17,256 1,306 18,562
7 छत्तीसगढ 3,66,493 39,390 4,05,883
8 दादरा और नागर हवेली 5,047 266 5,313
9 दमन और दीव 1,858 254 2,112
10 दिल्ली 3,48,669 29,025 3,77,694
11 गोवा 16,741 1,559 18,300
12 गुजरात 8,30,565 80,118 9,10,683
13 हरियाणा 2,16,422 55,075 2,71,497
14 हिमाचल प्रदेश 98,881 12,818 1,11,699
15 जम्मू और कश्मीर 2,17,910 10,285 2,28,195
16 झारखंड 2,72,164 17,708 2,89,872
17 कर्नाटक 5,86,545 1,79,124 7,65,669
18 केरल 4,22,669 70,600 4,93,269
19 लद्दाख 8,199 748 8,947
20 लक्षद्वीप 2,344 639 2,983
21 मध्य प्रदेश 6,46,766 77,584 7,24,350
22 महाराष्ट्र 9,81,359 1,05,752 10,87,111
23 मणिपुर 46,042 2,190 48,232
24 मेघालय 28,248 1,200 29,448
25 मिजोरम 19,643 4,031 23,674
26 नगालैंड 27,195 5,141 32,336
27 ओडिशा 4,50,361 1,34,587 5,84,948
28 पुदुचेरी 9,436 1,023 10,459
29 पंजाब 1,39,305 27,388 1,66,693
30 राजस्थान 7,83,652 1,47,570 9,31,222
31 सिक्किम 15,875 1,056 16,931
32 तमिलनाडु 3,68,678 46,149 4,14,827
33 तेलंगाना 2,83,387 1,06,583 3,89,970
34 त्रिपुरा 86,336 16,416 1,02,752
35 उत्तर प्रदेश 11,40,754 86,021 12,26,775
36 उत्तराखंड 1,39,169 11,833 1,51,002
37 पश्चिम बंगाल 7,87,013 99,478 8,86,491
38 अन्य 4,69,356 39,098 5,08,454
कुल 1,10,54,815 16,16,348 1,26,71,163

टीकाकरण अभियान के 40वें दिन (24 फरवरी, 2021) को 5,03,947 लोगों को कोविड के टीके लगाए गए। जिसमें से, 2,87,032 लाभार्थियों को 9,959 सत्रों में पहली खुराक (एचसीडल्ब्लू और एफएलडब्ल्यू) दी गई और 2,16,915 एचसीडब्ल्यू को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई।

कुल 1,26,71,163 दवाई की खुराक में से 1,10,54,815 (एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू) को वैक्सीन की पहली खुराक मिली है और कुल 16,16,348 एचसीडब्ल्यू को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005SWV0.jpg

वैक्सीन की कुल खुराकों में आठ राज्यों की 56% से अधिक भागीदारी है। इन राज्यों में 6-6 लाख से खुराक दी गई हैं। उत्तर प्रदेश ने कुल 12,26,775 खुराकों में से 9.68 प्रतिशत लाभार्थियों का टीकाकरण कर लिया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006PYR7.jpg

आठ राज्यों की वैक्सीन की दूसरी खुराक में 61 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कर्नाटक ने सबसे अधिक संख्या 1,79,124 यानी 11.08 प्रतिशत एचसीडब्ल्यू को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007EXU6.jpg

12 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों ने 80 प्रतिशत से अधिक पात्र एचसीडब्ल्यू को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी है। इन राज्यों के नाम हैं- लद्दाख,  हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, दमन और दीव तथा अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, केरल, गुजरात, त्रिपुरा, तेलंगाना, उत्तराखंड, सिक्किम।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008398N.jpg

दस राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों ने 60 प्रतिशत से अधिक पंजीकृत एफएलडब्ल्यू को टीके लगाए गए हैं। ये राज्य/केंद्र शासित प्रदेश हैं दादरा-नगर हवेली, राजस्थान, लक्षद्वीप, गुजरात, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image009N03B.jpg

आज तक देश में कुल 1,07,38,501 रोगी ठीक हो चुके हैं।  रिकवरी दर आज 97.21 प्रतिशत है। ठीक हुए कुल रोगियों और सक्रिय मामलों के बीच अंतर लगातार बढ़ रहा है और आज 10,586,793 पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में 11,799 रोगी स्वस्थ हुए हैं।

Related Articles

Back to top button