देश-विदेशसेहत

भारत ने सक्रिय मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज की, आज कुल मामले 1.35 लाख पर पहुंचे

देश में कोविड के सक्रिय मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है और आज इनकी संख्‍या 1.35 लाख (1,35,926) पर पहुंच गई है।

देश में कुल पुष्टि वाले मामलों की संख्‍या कुल मामलों की 1.25 प्रतिशत है। पिछले कुछ हफ्तों से दिन-प्रतिदिन सक्रिय मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। 

पिछले 24 घंटों में भारत में नये मामलों के प्रसार पर सकारात्‍मक रुख नजर आता है। देश में मात्र एक राज्‍य में 1000 से ज्‍यादा मामले दर्ज होने के अलावा शेष सभी राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में 1000 से कम नये मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में 4 राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों से कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया है। इनमें दादरा और नागर हवेली, दमन और दीव, लद्दाख, त्रिपुरा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं।

पिछले 24 घंटों में राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में दैनिक मृत्‍यु के मामले में भी महत्‍वपूर्ण रूप से गिरावट दर्ज की गई है। 18 राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे में कोई नई मृत्‍यु नहीं हुई है। 13 राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में 1 से 5 के बीच मृत्‍यु के मामले दर्ज किए गए हैं।

देश में पिछले 24 घंटे में 9,309 नये मामलों की पुष्टि हुई है। इसी अवधि के दौरान 15,858 नये रोगी स्‍वस्‍थ हुए हैं।

राष्‍ट्रीय रिकवरी दर (97.32 प्रतिशत) के साथ वैश्विक स्‍तर पर सर्वाधिक रिकवरी में से एक है। निरंतर रूप से स्‍वस्‍थ हो रहे रोगियों की संख्‍या ने राष्‍ट्रीय रिकवरी दर को महत्‍वपूर्ण रूप से सुधारने में मदद की है।

कुल स्‍वस्‍थ हुए रोगियों की संख्‍या 1,05,89,230 है। सक्रिय मामलों और स्‍वस्‍थ हुए मामलों के बीच का अंतराल निरंतर बढ़ रहा है और यह 1,04,53,304 पर है।

12 फरवरी, 2021 को सुबह 8 बजे तक, देशव्‍यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 75 लाख (75,05,010) से ज्‍यादा लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया है।

क्र. सं. राज्‍य/केन्‍द्र शासित प्रदेश टीकाकृत लाभार्थी
1 अंडमान निकोबार द्वीप समूह 3,454
2 आंध्र प्रदेश 3,43,813
3 अरुणाचल प्रदेश 14,322
4 असम 1,17,607
5 बिहार 4,48,903
6 चंडीगढ़ 7,374
7 छत्तीसगढ 2,33,126
8 दादरा और नगर हवेली 2,698
9 दमन और दीव 1,030
10 दिल्ली 1,62,596
11 गोवा 11,391
12 गुजरात 6,45,439
13 हरियाणा 1,90,390
14 हिमाचल प्रदेश 72,191
15 जम्मू और कश्मीर 93,570
16 झारखंड 1,74,080
17 कर्नाटक 4,77,005
18 केरल 3,33,560
19 लद्दाख 2,761
20 लक्षद्वीप 920
21 मध्य प्रदेश 4,87,271
22 महाराष्ट्र 6,08,573
23 मणिपुर 15,944
24 मेघालय 11,642
25 मिजोरम 11,046
26 नगालैंड 8,371
27 ओडिशा 3,83,023
28 पुदुचेरी 4,780
29 पंजाब 97,668
30 राजस्थान 5,90,990
31 सिक्किम 8,316
32 तमिलनाडु 2,11,762
33 तेलंगाना 2,70,615
34 त्रिपुरा 59,438
35 उत्‍तर प्रदेश 7,63,421
36 उत्तराखंड 97,618
37 पश्चिम बंगाल 4,53,303
38 विभिन्‍न 84,999
कुल 75,05,010

75,05,010 की कुल संचयी टिकाकरण कवरेज में 58,14,976 स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल कर्मी और 16,90,034 अग्रिम पंक्ति कर्मी शामिल हैं। अब तक 1,54,370 सत्रों का आयोजन किया जा चुका है। भारत सबसे तेजी से 70 लाख (7 मिलियन) टीकाकरण आंकड़ा पार करने वाला देश है।

टीकाकरण अभियान के 27वें दिन (11 फरवरी, 2021) 11,314 सत्रों के माध्‍यम से 4,87,896 लाभार्थियों (एचसीडब्‍ल्‍यू-1,09,748 और एफएलडब्‍ल्‍यू-3,78,148) का टीकाकरण किया गया।

प्रतिदिन टीकाकृत किये जा रहे लाभार्थियों की संख्‍या में भी सकारात्‍मक रूप से वृद्धि दर्ज की गई है।

कुल लाभार्थियों में से 69 प्रतिशत का टीकाकरण 10 राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में किया गया है। उत्‍तर प्रदेश में ही कुल लाभार्थियों में से 10.2 प्रतिशत (7,63,421) लोगों का टीकाकरण किया गया है।

6 राज्‍यों में नये स्‍वस्‍थ हुए रोगियों के 86.89 प्रतिशत मामले दर्ज किए गए हैं।

महाराष्‍ट्र में सर्वाधिक नये स्‍वस्‍थ मामले (6,107) दर्ज किए गए हैं, इसके बाद केरल में (5,692) और छत्‍तीसगढ़ में (848) रोगी स्‍वस्‍थ हुए हैं।

6 राज्‍यों से नये मामलों का 79.87 प्रतिशत रहा है। केरल ने 5,281 नये मामलों के साथ सर्वाधिक दैनिक मामले दर्ज किए हैं। इसके बाद महाराष्‍ट्र और तमिलनाडु में क्रमश: 652 और 481 नये मामले दर्ज किए गए हैं।

पिछले 24 घंटों में 87 मृत्‍यु दर्ज की गई हैं। इनमें 6 राज्‍यों का आंकड़ा 75.86 प्रतिशत है।

महाराष्‍ट्र में सर्वाधिक 25 नये मृत्‍यु के मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद केरल में 16 नये मृत्‍यु के मामले दर्ज किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button