देश-विदेशसेहत

भारत में 1.52 लाख नये मामलों के साथ नये मामलों के घटने का चलन बरकरार

भारत में दैनिक नये मामलों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। आज 1.52 लाख नये मामलों के साथ पिछले 50 दिनों में दैनिक नये मामलों की संख्या अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंची।

लगातार चौथे दिन कोविड-19 के नये मामलों की संख्या दो लाख से कम दर्ज की गयी।

पिछले 24 घंटे में 1,52,734 नये मामले दर्ज किए गए।

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 20,26,092 हो गयी।

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 88,416 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 7.22 प्रतिशत है।

साथ ही लगातार 18वें दिन भारत में बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से ज्यादा हैं। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 2,38,022 लोग स्लस्थ हुए हैं।

पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की तुलना में बीमारी से 85,288 ज्यादा लोग स्वस्थ हुए हैं।

भारत में महामारी शुरू होने के बाद से पहले ही कुल 2,56,92,342 लोगों में कोविड-19 ठीक हो चुका है और पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 2,38,022 लोग स्वस्थ हुए हैं। बीमारी से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 91.60 प्रतिशत हो गयी है।

भारत में पिछले 24 घंटे में कुल 16,83,135 जांच हुई जिसके साथ अब तक हुए जांच की कुल संख्या 34.48 करोड़ है।

जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 9.04 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट घटकर आज 9.07 प्रतिशत हो गया। यह लगातार सात दिनों से 10 प्रतिशत से कम बना हुआ है।

     भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत आज देश में कोविड-19 के टीके की दी जा चुकी खुराक की संख्या 21.31 करोड़ से ज्यादा गयी।

     अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 30,28,295 सत्रों में कोविड-19 के टीके की कुल 21,31,54,129 खुराक दी जा चुकी हैं।

इनमें ये शामिल हैं:

एससीडब्ल्यू पहली खुराक 98,67,310
दूसरी खुराक 67,76,644
एएफडब्ल्यू पहली खुराक 1,55,92,325
दूसरी खुराक 84,97,120
आयु वर्ग 18-44 वर्ष पहली खुराक 1,89,64,595
दूसरी खुराक 10,058
आयु वर्ग 45-60 वर्ष पहली खुराक 6,56,60,693
दूसरी खुराक 1,05,74,441
60 वर्ष से ज्यादा पहली खुराक 5,85,28,448
दूसरी खुराक 1,86,82,495
कुल        21,31,54,129

Related Articles

Back to top button