देश-विदेशसेहत

भारत में लगातार 13 वें दिन सक्रिय मामला 10 लाख से नीचे रहने का ट्रेंड बरकरार

भारत ने लगातार 13 वें दिन सक्रिय मामलों की संख्या 10 लाख से कम रखने का अपना ट्रेंड बनाए रखा है।

आज तक देश में सक्रिय मामले की संख्या 9,37,625 है। यह कल के मुकाबले 7371 मामला कम है।

सप्ताहंत लंबा रहने के बावजूद, भारत में रोजाना टेस्टिंग की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार को यह क्रमश 10,97,947, 11,32,675 और 11,42,131 दर्ज किया गया।

भारत की दैनिक टेस्टिंग क्षमताओं में तेजी से वृद्धि हुई है।

पिछले दस दिनों में रोजाना के आधार पर औसत 11.5 लाख टेस्ट हुए हैं।

जनवरी 2020 से अब तक भारत में कुल टेस्ट की संख्या 7.89 करोड़ पार कर गया है। सकारात्मक दर में अनुपातिक गिरावट आई है। लगातार गिरते सकारात्मक दर के साथ, टेस्टिंग ने कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को सीमित करने के लिए एक अत्यधिक प्रभावी साधन के रूप में काम किया है।

बहुत अधिक संख्या में टेस्ट के कारण कोविड-19 मामलों की जल्दी पहचान, तुरंत अलग करने और प्रभावी उपचार संभव हो रहा है। इसके कारण मृत्यू दर लगातार निम्न है।

देश में पिछले 24 घंटों में 82,260 रिकवरी हुई है जबकि 75,829 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही भारत में रोजाना रिकवरी का उच्च लेवल का ट्रेंड लगातार बना हुआ है। हाल के दिनों में नए मामलों की तुलना में नई रिकवरी अधिक हुई है।

आज तक भारत में कुल रिकवरी 55 लाख (55,09,966) पार कर गई। राष्ट्रीय रिकवरी दर में लगातार वृद्धि में एक दिन की रिकवरी की उच्च संख्या परिलक्षित होता है, जो इस समय 84.13 प्रतिशत है।

रिकवरी के नए मामलों में से 75.44 प्रतिशत मामले 10 राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों में दर्ज की गई है।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक सक्रिय मामले और सबसे अधिक रिकवरी के मामले भी दर्ज किए गए हैं। इसके बाद कर्नाटक और आंध्र प्रदेश सक्रिय और रिकवरी के मामले दर्ज किए गए हैं।

10 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में देश में सक्रिय कुल मामलों का 77.11 प्रतिशत है। देश में आए कुल सकारात्मक मामलों में से आज की तारीख में देश में केवल 14.32 प्रतिशत सकारात्मक मामले हैं।

नए मामलों में से 78 प्रतिशत नए मामले दस राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में हैं। नए मामलों में से महाराष्ट्र में 14,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। कर्नाटक और केरल में क्रमश: 9886 और 7834 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

पिछले 24 घंटों में 1000 से कम मौतें (940) दर्ज की गई हैं।

मौत के नए मामलों में से 80.53 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। कल बतायी गयी 29.57 प्रतिशत मौतें महाराष्ट्र में हुई। महाराष्ट्र में 278 मौत हुईं, जिसके बाद कर्नाटक में 100 मौतें हुईं।

Related Articles

Back to top button