खेल

सर्बिया में भारतीय युवा मुक्केबाजों का रहा शानदार प्रदर्शन, चार रजत जीते

भारतीय युवा मुक्केबाजों ने सर्बिया में 37वें गोल्डन ग्लव आफ वोजवोडिना अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में चार रजत और एक कांस्य पदक जीता। सेलाय सोय (49 किलो), बिलोट्सोन एल सिंह (56 किलो), अजय कुमार (60 किलो) और विजयदीप (69 किलो) को रजत पदक मिले। वहीं हर्ष गिल (91 किलो) ने कांस्य पदक जीता। टूर्नामेंट में अर्जेंटीना, ब्राजील, बुल्गारिया, क्रोएशिया समेत 22 देशों ने भाग लिया था।

Related Articles

Back to top button