देश-विदेशसेहत

भारत में 70 दिनों बाद कोविड के सक्रिय मामले नौ लाख से नीचे

भारत में लगातार दैनिक नये मामलों में कमी दर्ज की जा रही है। देश भर में पिछले 24 घंटों के दौरान 62,224 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये। आज नौवें दिन लगातार नये मामले रोजाना के हिसाब से एक लाख के नीचे रहे। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के समवेत प्रयासों का नतीजा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001F4JM.jpg

भारत में सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट भी देखी जा रही है। देश में आज सक्रिय मामलों की संख्‍या 8,65,432 रही। 70 दिनों बाद कोविड मामले नौ लाख से नीचे पहुंचे हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में कुल 47,946 की कमी देखी गई। देश के कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामले अब महज 2.92 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002WXRW.jpg

कोविड-19 से ज्यादा से ज्यादा लोग उबर रहे हैं, जिसके आधार पर लगातार 34वें दिननये मामलों की तुलना में रोजाना स्वस्थ होने वाले लोगों की तादादज्यादा बनी रही। पिछले 24 घंटों के दौरान 1,07,628 मरीज स्वस्थ हुये। पिछले 24 घंटों में दैनिक नये मामलों के मुकाबले 45 हजार (45,404) से अधिक रिकवरी दर्ज की गई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00339EW.jpg

महामारी की शुरुआत से संक्रमित होने वाले लोगों में से कोविड-19 से 2,83,88,100 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 1,07,628 लोग स्वस्थ हुये। इस तरह रिकवरी दर 95.80 प्रतिशत बैठती है, जिसमें बढ़ोतरी का रुझान देखा जा रहा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0040MNI.jpg

देश में जांच क्षमता में उल्लेखनीय इजाफा किया गया है, जिसके आधार पर देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 19,30,987 जांचें की गईं। अब तक भारत में कुल मिलाकर 38.33 करोड़ (38,33,06,971) से अधिक जांचें हो चुकी हैं।

एक तरफ देश में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिव दर में लगातार कमी भी देखी गई। मौजूदा समय में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 4.17 प्रतिशत है, जबकि दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 3.22 प्रतिशत रही। यह लगातार नौवें दिन पांच प्रतिशत से कम पर बरकरार रही।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00564WJ.jpg

भारत ने कल 26 करोड़ टीकाकरण कवरेज का आंकड़ा पार कर लिया। आज सात बजे सुबह तक मिली रिपोर्ट के अनुसार 36,17,099 सत्रों के जरिये वैक्सीन की कुल 26,19,72,014 खुराकें लगाई गईं। पिछले 24 घंटों में 28,00,458 खुराकें लगाई गईं।

विवरण इस प्रकार हैः

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,00,79,330
दूसरी खुराक 70,00,612
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,69,10,170
दूसरी खुराक 89,10,305
18-44 वर्ष आयु समूह पहली खुराक 4,51,03,965
दूसरी खुराक 9,00,035
45 60 वर्ष आयु समूह पहली खुराक 7,72,98,842
दूसरी खुराक 1,22,00,449
 60 वर्ष से ऊपर पहली खुराक 6,32,89,614
दूसरी खुराक 2,02,78,692
योग 26,19,72,014

Related Articles

Back to top button