देश-विदेश

भारत ने 15 करोड़ से अधिक कुल टीकाकरण कवरेज के साथ एक बड़ी उपलब्धि हासिल की

भारत ने आज कोविड 19 महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। देश में लगाये गये कोविड 19 टीकों की कुल संख्या 15 करोड़ से अधिक हो गई है।

आज सुबह 7 बजे की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 22,07,065 सत्रों के जरिये कुल मिला कर 15,00,20,648 टीके लगाये जा चुके हैं। इनमें  93,67,520 एचसीडब्ल्यू शामिल हैं जिन्होंने पहली खुराक ली है जबकि  61,47,918  एचसीडब्ल्यू ने दूसरी खुराक प्राप्त की है, 1,23,19,903 एफएल्डब्ल्यू (पहली खुराक), 66,12,789 एफएल्डब्ल्यू (दूसरी खुराक), 60 वर्ष से अधिक आयु के 5,14,99,834  लाभार्थियों ने पहली खुराक तथा  98,92,380 लाभार्थियों ने दूसरी खुराक और 45 से 60 वर्ष की आयु के बीच के 5,10,24,886 लाभार्थियों ने पहली खुराक तथा 31,55,418 लाभार्थियों ने दूसरी खुराक प्राप्त की है।

एचसीडब्ल्यू एफएल्डब्ल्यू 45 से 60 वर्ष के बीच का आयु समूह     60 वर्ष से अधिक कुल
पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक
93,67,520 61,47,918 1,23,19,903 66,12,789 5,10,24,886 31,55,418 5,14,99,834 98,92,380 15,00,20,648

अभी तक देश में लगाये गये कुल टीकों में दस राज्यों की 67.18 प्रतिशत भागीदारी है।

पिछले 24 घंटों में 21 लाख से अधिक टीके लगाये गए।

टीकाकरण मुहिम के 103वें दिन ( 28 अप्रैल, 2021)  21,93,281 टीके लगाये गए। पहली खुराक के लिए 20,944 सत्रों में  12,82,135 लाभार्थियों को टीके लगाये गए जबकि 9,11,146 लाभार्थियों ने दूसरी खुराक प्राप्त की।

28 अप्रैल, 2021 (दिन-103)
एचसीडब्ल्यू एफएल्डब्ल्यू   45 से 60 वर्ष के बीच का आयु समूह 60 वर्ष से अधिक कुल
पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक
19,745 41,681 97,928 86,411 7,50,305 2,27,966 4,14,157 5,55,088 12,82,135 9,11,146

 भारत की कुल रिकवरी आज  1,50,86,878 पर पहुंच गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 82.10 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 2,69,507 रिकवरी दर्ज की गई।

नई रिकवरी में 10 राज्यों की 78.07 प्रतिशत की भागीदारी है।

पिछले 24 घंटों में 3,79,257 नए मामले दर्ज किए गए।

महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और राजस्थान सहित 10 राज्यों की नए मामलों में 72.20 प्रतिशत  की भागीदारी थी।

महाराष्ट्र ने 63,309 दैनिक नए मामले दर्ज कराये हैं। 39,047 के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर है जबकि केरल ने 35,013 नए मामले दर्ज कराये हैं।

भारत के कुल सक्रिय मामले 30,84,814 तक पहुंच चुके हैं। अब यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 16.79 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में  1,06,105 मामलों की शुद्ध बढोतरी बर्ज की गई।

भारत के कुल सक्रिय मामलों में  11 राज्यों की 78.26 प्रतिशत की भागीदारी है।

राष्ट्रीय मृत्यु दर में लगातार गिरावट आ रही है और वर्तमान में यह 1.11 प्रतिशत पर है।

पिछले 24 घंटों में 3,645 मौतें दर्ज की गईं।

नई मौतों में 10 राज्यों की 78.71 प्रतिशत की भागीदारी है। महाराष्ट्र में सर्वाधिक (1,035) मौतें दर्ज की गईं। 368 दैनिक मौतों के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर है।

पिछले 24 घंटों में छह राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने कोई मौत दर्ज नहीं कराई। ये हैं दमन एवं दीव तथा दादर नागर हवेली, लद्दाख (यूटी), लक्षद्वीप, मिजोरम, त्रिपुरा तथा अरुणाचल प्रदेश।

Related Articles

Back to top button