देश-विदेशसेहत

पिछले 24 घंटों में 25 लाख से अधिक टीके लगाए गए

देश में अब तक 14 करोड़ 78 लाख से ज्यादा कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं।

आज सुबह 7 बजे तक उपलब्ध कराए गये आंकड़ों के अनुसार कुल मिलाकर 14,78,27,367 वैक्सीन की खुराक लोगों को 21,18,435 सत्रों में लगाई गई हैं। इनमें से 93,47,775 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को पहला टीका लगाया गया है, जबकि 61,06,237 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दूसरा टीका दिया जा चुका है। अग्रिम पंक्ति के 1,22,21,975 कार्यकर्ताओं को टीके की पहली डोज दी गई है और 65,26,378 अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। 60 वर्ष से अधिक आयु के 5,10,85,677 पात्र लाभार्थियों ने पहला टीका लगवा लिया है तथा 93,37,292 पात्र लाभार्थियों ने टीके की दूसरी खुराक भी ले ली है। 45 से 60 साल उम्र के 5,02,74,581 लोगों को पहला टीका दिया जा चुका है जबकि 29,27,452 लोग दूसरा टीका भी लगवा चुके हैं।

स्वास्थ्य कार्यकर्ता अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता आयु समूह 45 से 60 वर्ष 60 वर्ष से अधिक कुल
पहला टीका दूसरा टीका पहला टीका दूसरा टीका पहला टीका दूसरा टीका पहला टीका दूसरा टीका

93,47,775

61,06,237

1,22,21,975

65,26,378

5,02,74,581

29,27,452

5,10,85,677

93,37,292

14,78,27,367

देश में अब तक कुल टीकाकरण की 67.26% खुराक दस राज्यों के लोगों को दी गई हैं।

पिछले 24 घंटों में 25 लाख से अधिक लोगों का कोविड टीकाकरण किया गया।

टीकाकरण अभियान दिन के 102वें दिन (27 अप्रैल, 2021 को) 25,56,182 टीके लगाए गए। टीकाकरण के 22,989 सत्रों में 15,69,000 पात्र लाभार्थियों को पहला टीका लगाया गया और 9,87,182 लाभार्थियों को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई।

दिनांक: 27 अप्रैल, 2021 (दिन -102)
स्वास्थ्य कार्यकर्ता अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता 45 से 60 वर्ष 60 वर्ष से अधिक कुल उपलब्धि
पहला टीका दूसरा टीका पहला टीका दूसरा टीका पहला टीका दूसरा टीका पहला टीका दूसरा टीका पहला टीका दूसरा टीका
23,006 45,519 1,11,717 1,00,386 9,26,343 2,35,076 5,07,934 6,06,201 15,69,000 9,87,182

भारत में आज तक 1,48,17,371 कोविड रोगी ठीक हो चुके हैं। देश में कोविड से स्वस्थ होने की दर 82.33 % है।

पिछले 24 घंटों में 2,61,162 कोविड मरीज स्वस्थ हुए हैं।

उपचार से ठीक होने वाले 79.01 % लोग दस राज्यों से ही हैं।

 

पिछले 24 घंटों में 3,60,960 नए मामले दर्ज किए गए।

नए मामलों में 73.59 % रोगी महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान सहित दस राज्यों से सामने आ रहे हैं।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 66,358 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 32,921 और केरल से 32,819 नए मरीज सामने आए।

 

भारत में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 29,78,709 तक पहुंच गई है। यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 16.55 % हिस्सा है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 96,505 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है।

भारत के कुल सक्रिय मामलों में नौ राज्यों का 71.91% हिस्सा है।

देश में कोविड से मृत्यु दर कम हो रही है और वर्तमान में 1.12 यह % है।

पिछले 24 घंटों में 3,293 कोविड मरीजों की मौत हुई है।

अब हो रही मौतों में 78.53% रोगी दस राज्यों से हैं। महाराष्ट्र में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 895 रही है। वहीं दिल्ली में 381 लोगों की मृत्यु हुई है।

पांच राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से किसी भी रोगी की मौत की सूचना नहीं है। ये दमन और दीव तथा दादरा और नगर हवेली, लक्षद्वीप, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश एवं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह हैं।

Related Articles

Back to top button