देश-विदेशसेहत

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण शुरू होने के साथ भारत में अब तक कोविड-19 के 15.89 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए

एक मई से कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे चरण की उदार और त्वरित रणनीति लागू की गयी है। देश में आज तक कोविड-19 टीके की कुल 15.89 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

देश भर के 12 राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों में 18 से 44 साल आयु समूह के 4,06,339 लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। इनमें छत्तीसगढ़ (1,025), दिल्ली (40,028), गुजरात (1,08,191), हरियाणा (55,565), जम्मू-कश्मीर (5,587), कर्नाटक (2,353), महाराष्ट्र (73,714), ओडिशा (6,802), पंजाब (635), राजस्थान (76,151), तमिलनाडु (2,744) और उत्तर प्रदेश (33,544) शामिल हैं।

आज सुबह सात बजे तक मिली अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 23,35,822 सत्रों के जरिए कोविड वैक्सीन की कुल 15,89,32,921खुराक दी जा चुकी हैं। टीकाकरण लाभार्थियों की कुल संख्या में वे 94,48,289 एचसीडब्ल्यू शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की पहली खुराक ली है और 62,97,900 ऐसे एचसीडब्ल्यू भी शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी खुराक ले ली है। इसके अलावा पहली खुराक लेने वाले 1,35,05,877 एफएलडब्ल्यू, दूसरी खुराक लेने वाले 72,66,380 एफएलडब्ल्यू, और 18 से 44 साल के आयु समूह में पहली खुराक लेने वाले 4,06,339 लोग शामिल हैं। इसके साथ-साथ 45 से 60 वर्ष की आयु के पहली खुराक लेने वाले 5,30,50,669 और दूसरी खुराक लेने वाले 41,42,786 लाभार्थियों के साथ-साथ 5,28,16,238 पहली खुराक लेने वाले और 1,19,98,443 दूसरी खुराक लेने 60 वर्ष की आयु से ज्यादा के लाभार्थी भी शामिल हैं।

एचसीडब्ल्यू एफएलडब्ल्यू 18-44 वर्ष का आयु वर्ग 45-60 वर्ष का आयु वर्ग 60 साल से अधिक

कुल

पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक
94,48,289 62,97,900 1,35,05,877 72,66,380 4,06,339 5,30,50,669 41,42,786 5,28,16,238 1,19,98,443 15,89,32,921

देश में अभी तक दी गई कुल खुराक में 10 राज्यों का 66.94 प्रतिशत योगदान है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001JFOA.jpg

टीकाकरण अभियान के 108 वें दिन (तीन मई, 2021) कोविड-19 के 17,08,390 टीके की खुराक दी गई। इसमें से 8,38,343 लाभार्थियों को 12,739 सत्रों के जरिए पहली खुराक तथा 8,70,047लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।

दिनांक तीन मई, 2021 (108 वां दिन)

एचसीडब्ल्यू एफएलडब्ल्यू 18-44 वर्ष का आयु वर्ग 45-60 वर्ष का आयु वर्ग 60 साल से अधिक कुल उपलब्धि
पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक पहली खुराक दूसरी खुराक
14,514 26,349 62,078 79,381 2,17,616 3,89,229 3,06,761 1,54,906 4,57,556 8,38,343 8,70,047

भारत में आज तक कुल मिलाकर 1,66,13,292 लोग ठीक हुए है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 81.91 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 3,20,289 लोग कोविड-19 से स्वस्थ हुए।

बीमारी से स्वस्थ वाले मरीजों की संख्या में 10 राज्यों का योगदान 73.14 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0026E94.jpg

भारत में दैनिक जांच के आंकड़े नीचे दिए गए हैं और दैनिक सकारात्मकता दर इस समय 21.47 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003SP2I.jpg

पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण के 3,57,229 नये मामले दर्ज किए गए।

महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली,पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु,आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान सहित 10 राज्यों में नये संक्रमण के 71.71% मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 48,621 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद 44,438 मामलों के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर है, जबकि उत्तर प्रदेश में 29,052 नए मामले सामने आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004UB51.jpg

भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 34,47,133हो गई है। यह संख्या देश के कुल संक्रमित मामलों का 17 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल सक्रिय मामलों की संख्या में 33,491 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005A54W.jpg

भारत के कुल सक्रिय मामलों में 12 राज्यों- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, तमिलनाडु, गुजरात, पश्चिम बंगाल, बिहार, हरियाणा, आंध्र प्रदेश और केरल का कुल मिलाकर 81.41 प्रतिशत योगदान है। इनमें से हर राज्य में एक लाख से ज्यादा सक्रिय मामले हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006CKV0.jpg

राष्ट्रीय मृत्यु दर लगातार गिर रही है और इस समय 1.10 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007659P.jpg

पिछले 24 घंटे में कोविड से 3,449 लोगों की मौत हुई।

10 राज्यों का मौत के नए मामलों में 73.15 प्रतिशत योगदान है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 567लोगों की जान गई, इसके बाद दिल्ली में सबसे ज्यादा 448 और उत्तर प्रदेश में 285 लोगों की मौत हुई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008CM20.jpg

पिछले 24 घंटों के दौरान दो राज्यों/केन्द्रशासित क्षेत्रों में कोविड से किसी रोगी की मौत नहीं हुई है। इनमें दमन दीव एवं दादर नगर हवेली और अरुणाचल प्रदेशशामिल हैं।

Related Articles

Back to top button