उत्तर प्रदेश

पोर्टल पर 9415 व्यापारियों की सूचना उपलब्ध है जो होम डिलिवरी कर रहे है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोविड-19 महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों में सभी को भेजन उपलब्ध कराना उत्तर प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है जिसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण कठम उठाये गये है। इसी क्रम में राज्य कर विभाग द्वारा होम डिलीवरी सप्लाई मित्र पोर्टल तैयार किया गया है।
यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर(प्रशासन)वाणिज्य कर लखनऊ श्री शक्ति प्रताप सिंह ने दी है। उन्हाने बताया कि इस पोर्टल पर उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में किराना राशन आदि दैनिक उपयोग की वस्तुओं की होम डिलीवरी में व्यापारियों एवं डिलीवरी करने वाले व्यक्तियों के नाम, मोबाईल नम्बर, जनपद एवं स्थानीय क्षेत्र से सम्बधित सूचना उपलब्ध है। इस पोर्टल पर विभिन्न जनपदों में पका भोजन उपलब्ध कराने वाली स्वयं सेवी संस्थाओं तथा सरकार द्वारा संचालित कम्यूनिटी किचेन से संबधित सूचना भी उपलब्ध है। उन्होने बताया कि इस पोर्टल पर 9415 ऐसे व्यापारियों की सूचना उपलब्ध है, जो होम डिलिवरी कर रहे हंै, इसके अतिरिक्त 1218 भोजन वितरण केन्द्रो की सूचना भी इस पोर्टल पर उपलब्ध है। भोजन वितरण तथा होम डिलीवरी हेतु इच्छुक व्यक्तियों , संस्थाओं तथा व्यापारियों को स्वयं पोर्टल पर रजिस्टर करने की सुविधा भी दी गई है। पोर्टल को मोबाईल फोन के माध्यम से आसानी से संचालित किया जा सकता है। पोर्टल http://supplymitra-up.com पर उपलब्ध है।
श्री सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से लोगो तक इस सुविधा की जानकारी पहुचाने की लिए होम डिलीवरी सप्लाई मित्र तथा अन्नपूर्णा नाम से दो फेसबुक पेज भी तैयार किये गये है। श्री आलोक सिन्हा कृषि उत्पादन आयुक्त उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गत दिवस 05 अपै्रल,2020 को पोर्टल एवं फेसबुक पेज का शुभारम्भ किया गया है।

Related Articles

Back to top button