देश-विदेश

जेईई (एडवांस्ड) 2019 का परिणाम घोषित

नई दिल्ली: जेईई (एडवांस्ड) 2019 का परिणाम आज घोषित कर दिया गया। जेईई (एडवांस्ड) 2019 के दोनों पेपरों – 1 और 2 में कुल 161319 उम्मीदवारों ने भाग लिया। कुल 38705 उम्मीदवार जेईई (एडवांस्ड) 2019 में उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों में 5356 लड़कियां हैं। बल्लारपुर, महाराष्ट्र के गुप्ता कार्तिकेय चन्द्रेश ने जेईई (एडवांस्ड) 2019 की कॉमन रैंक लिस्ट (सीएलआर) में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उन्हें 372 में से 346 अंक प्राप्त हुए। अहमदाबाद, गुजरात की सुश्री शबनम सहाय ने लड़कियों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया और  सीएलआर में वे 10 स्थान पर रहीं। उन्होंने 372 में से 308 अंक प्राप्त किए।

पूरा परीक्षा परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें

Related Articles

Back to top button