उत्तर प्रदेश

आतंकवादी हमले में शहीद जवानों को लोक निर्माण विभाग की श्रद्धांजलि: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊः लोक निर्माण विभाग के विश्वेश्वरैया हाॅल में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रू0 2262 करोड़ की लागत से बनने वाले 18486 किमी लम्बाई के 11927 मार्गों का शिलान्यास डिजिटल तरीके से किया। इससे पहले उपमुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश तथा जनता की ओर से शहीदों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होने बताया कि लोक निर्माण विभाग के समस्त अधिकारी तथा कर्मचारियों द्वारा अपना एक दिन का वेतन लगभग रू0 4 करोड़ 95 लाख शहीद परिवारों के सहयोग हेतु दिया जायेगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकवादी हमले एवं सैन्य गतिविधियों में शहीद हुए सभी 15 सैनिकों को श्रद्धांजलि स्वरूप लोक निर्माण विभाग ने सी0आर0पी0एफ0/ सेना के शहीद जवानों के गृह स्थानों को जोड़ने वाले सम्पर्क मार्गों का सुधार/नव निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जायेगा।

उपमुख्यमंत्री ने शिलान्यास किये जाने वाले मार्गों का विवरण देते हुये बताया कि सामान्य मरम्मत के अन्तर्गत रू0 1049 करोड़ की लागत से बनने वाले 9525 किमी लम्बे 6508 मार्ग हैं जबकि विशेष मरम्मत के अन्तर्गत रू0 1213 करोड़ की लागत से बनने वाले 8961 किमी लम्बे 5419 मार्ग हैं। इस प्रकार कुल रू0 2262 करोड़ की लागत से बनने वाले 18486 किमी लम्बे कुल 11927 मार्गों का आज शिलान्यास डिजिटल तरीके से किया गया है जिसका स्थानीय जन प्रतिनिधियों की देख-रेख में कार्य सम्पन्न किया जायेगा।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा 4600 से अधिक ग्रामों को जोड़ने के लिये स्वीकृतियां जारी कर दी गयी हैं तथा निर्माण कार्य प्रगति पर है। श्री मौर्य ने बताया कि अब तक 5423 किमी लम्बाई के ग्रामीण मार्गों का निर्माण हो चुका है। 250 से अधिक आबादी के समस्त राज्स्व ग्रामों के सम्पर्क मार्गों की स्वीकृतियां जारी कर दी गयी हैं, जिनका निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होने कहा कि 7 मीटर या उससे अधिक चैड़े सभी प्रकार के मार्गों पर पड़ने वाले गांव को मुख्य मार्ग से जोड़े जाने का कार्य प्रगति पर है इस प्रकार चिन्हित 1915 बसावटों हेतु रू0 1198 करोड़ की स्वीकृतियां जारी कर दी गयी है। श्री मौर्य ने कहा कि 1046 किमी लम्बी 510 अनजुड़ी बसावटों को संतृप्त करने के लये रू0 617 करोड़ की भी स्वीकृतियां जारी की गयी हैं।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि मार्ग पर यातायात बढ़ने एवं क्रस्ट कम होने की स्थिति में मार्ग रि-हैबिलिटेशन/सतह सुधार की स्वीकृति शासन से प्राप्त की जायेगी तथा उन्होने कहा कि लोक निर्माण विभाग पर्यावरण अनुकूल एवं सुरक्षित सड़के बनाने के लिये संकल्पित है। अब तक नवीन तकनीक से सड़क बनाकर विभाग ने रू0 942 करोड़ की बचत की है, जबकि 30.42 लाख घन मीटर पत्थर की बचत कर 12 लाख टन कार्बन उत्सर्जन में कमी लायी गयी। यह 02 लाख 59 हजार करोड़ कारों से एक वर्ष में होने वाले कार्बन उत्सर्जन के बराबर है।

उपमुख्यमंत्री ने घोषणा कि लोक निर्माण विभाग सभी बलिदानी वीरों के गांव की सड़कों को उनके नाम से बनाकर मुख्य मार्ग से जोड़ेगा तथा उनके प्रवेश द्वारा भी बनेगा जिसका नामकरण शहीद सैनिक के नाम पर किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button