उत्तर प्रदेश

श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने महानवमी और विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी

लखनऊ: प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री अनिल राजभर ने महानवमी और दशहरा के पावन पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखी जीवन और अच्छे भविष्य की कामना की है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि देवी माँ समस्त देश एवं प्रदेशवासियों के जीवन में उन्नति, सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।
श्री राजभर ने कहा कि विजयदशमी (दशहरा) पर्व का धार्मिक और पारंपरिक महत्व है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।

Related Articles

Back to top button