उत्तर प्रदेश

सी.डी.एस जनरल बिपिन रावत की हादसे में हुई मौत पर मौलाना कल्बे जवाद नक़वी ने शोक व्यक्त किया

लखनऊ: मजलिस उलेमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना सैय्यद कल्बे जवाद नक़वी ने देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 11 अन्य अधिकारियों के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके परिवार,देश की सेना, भारत सरकार और सभी देश वासियों को ताज़ियत पेश करते हुए ग़म का इज़हार किय।

सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मौलाना ने कहा कि देश ने एक बहादुर सिपाही और एक सच्चे देशभक्त को खो दिया है।उन्होंने हमेशा देश और देश वासियों की सेवा को प्राथमिकता दी और भारत के दुश्मनों की आँखों में आँखे डाल कर बात की। देश उनकी असाधारण सेवाओं को कभी नहीं भूलेगा। उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। मौलाना ने कहा कि हम जनरल बिपिन रावत और उनके साथ हादसे का शिकार होने वाले  सभी अधिकारियों के परिवार, सेना, भारत सरकार और देश वासियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। इस हादसे को देश कभी नहीं भूल पाएगा।

Related Articles

Back to top button