उत्तराखंड समाचार

मैक्सिस टायर्स ने उत्तराखंड में पहला डिस्ट्रीब्यूटर बनाया

देहरादून: दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ रही टायर कंपनियों में शुमार मैक्सिस ग्रुप की सहयोगी कंपनी मैक्सिस इंडिया ने आज उत्तराखंड राज्य के गढ़वाल क्षेत्र में अपने पहले डिस्ट्रीब्यूटर को नियुक्त करने का एलान किया। नई डिस्ट्रीब्यूटरशिप मैसर्स आर्यन एंटरप्राइजेज सस्त्रधारा रोड़, देहरादून में स्थित है, जिसकी उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में सभी प्रमुख जगहों पर डीलर्स तक पहुंच होगी।

इस मौके पर मैक्सिस इंडिया के रिटेल सेल्स हेड श्री बिंग-लिन वू ने कहा,“पिछले दो साल में हमारे विकास की गति उल्लेखनीय रही है और उत्तराखंड क्षेत्र में पहले डिस्ट्रीब्यूटर की नियुक्ति हमारे इस सफर में एक और मील के पत्थर जैसी है। हम मानते हैं कि हमारे ब्रांड की अब तक की विकास गाथा में डिस्ट्रीब्यूटर्स और डीलर्स की बहुत अहम भूमिका रही है। हम भारत के सर्वाधिक प्राथमिकता वाले दोपहिया वाहन टायर विनिर्माता बनना चाहते हैं और हम इस गति को जारी रखते हुए अपने ब्रांड की उपस्थिति को बढ़ाना चाहते हैं। साथ ही भारत के सभी प्रमुख जगहों पर नए डिस्ट्रीब्यूटर्स की नियुक्ति के जरिये अपने कस्टमर टचपॉइंट बढ़ाना चाहते हैं।“

इस मौके पर आर्यन एंटरप्राइजेज के मालिक आजाद सिंह ने कहा, “हम इस गठजोड़ को लेकर उत्साहित हैं। भारत में मैक्सिस टायर्स की विकास यात्रा उल्लेखनीय रही है और हम इस विकास में उनके साझीदार बनना चाहते हैं। ऑटो और टायर सेक्टर में अपने दो दशक के अनुभव के साथ हमारे विशेषज्ञता और सही चैनल पार्टनर का सहयोग भी है। हमारा लक्ष्य अगस्त 2019 तक करीब 40 डीलर्स को नियुक्त करना है और आगे भी मांग के अनुरूप हम इसे और बढ़ाएंगे। हम मैक्सिस टायर्स के साथ एक लंबी और परिणामदायक गठजोड़ की उम्मीद करते हैं।“

आजाद सिंह द्वारा प्रमोटेड आर्यन एंटरप्राइजेज का उत्तराखंड में डीलरशिप का बड़ा कारोबार है। दोपहिया वाहनों का बढ़ता हुआ बाजार होने के नाते यहां मैक्सिस के लिए अपार संभावनाएं हैं और इस गठजोड़ से गढ़वाल क्षेत्र में मैक्सिस की उपस्थिति में विस्तार होगा।

भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाली टायर विनिर्माता कंपनी बनने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मैक्सिस ने दो साल से अधिक के वक्त में पूरे देश में डीलर्स बनाते हुए अपनी उपस्थिति को मजबूत किया है। आज थोड़े से ही समय में 1900 से ज्यादा डीलर्स के साथ 325 शहरों में मैक्सिस की उपस्थिति है।

इसके अलावा, मैक्सिस ने डिजिटाइजेशन व बिजनेस एनालिटिक्स पर भी जोर दिया है और सफलतापूर्वक अपनी वेबसाइट पर डीलर लोकेटर फीचर लगाया है, जिसकी मदद से ग्राहक को सीधे अपने नजदीकी डीलरशिप का पता लग जाता है और उन्हें फोन करने व गूगल नेविगेशन की मदद से नजदी की डीलर तक पहुंचने का रास्ता जानने की सुविधा भी दी गई है।

मैक्सिस इंडिया ने मार्च 2018 में गुजरात के साणंद में अपने पहले कारखाने की शुरुआत की थी। कंपनी का लक्ष्य पांच साल के भीतर भारत के दोपिहया वाहन टायर बाजार में कम से कम 15 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करना है। 2026 तक दुनिया की टॉप 5 टायर निर्माता कंपनियों में शामिल होने के मैक्सिस के ग्लोबल विजन में भारतीय बाजार अहम भूमिका निभाएगा। कंपनी की योजना भारत में 5 और कारखाने स्थापित करने की है, जो चार पहिया वाहनों के टायर बाजार में भी दखल में सहायक होंगे।

Related Articles

Back to top button