खेल

गृहनगर रोसारियो में लगेगी मेसी का 69 मीटर ऊंची तस्वीर, इसी साल जीता था बेलोन डी’ओर

अर्जेंटीना के रोसारियो शहर में उसके लाड़ले बेटे और महान फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेस्सी का 69 मीटर ऊंचा भित्तिचित्र लगाया जाएगा। इस ग्राफिटी का नाम ‘फ्रॉम अदर गैलेक्सी, फ्रॉम माय सिटी’ है और स्थानीय कलाकारों मर्लेन जुरियागा तथा लिसांद्रो उर्तीगा ने इसे तैयार किया है ।

इस भित्तिचित्र में मेसी को दस नंबर की जर्सी पहने राष्ट्रीय टीम के कप्तान के रूप में दिखाया गया है और वह अपनी छाती पर हाथ रखे हुए हैं। रोसारियो के अधिकारियों द्वारा आयोजित उद्घाटन समारोह में कई स्कूली बच्चों ने भाग लिया। पेरिस सेंट जर्मेन के स्ट्राइकर मेसी ने रोसारियो के करीब स्थित क्लब ग्रांडोली से ही अपने कॅरिअर की शुरुआत की थी।

अर्जेंटीना और पेरिस सेंट जर्मेन से खेलने वाले लियोनल मेसी ने बेलोन डी’ओर 2021 अपने नाम किया था। उन्होंने रिकॉर्ड सातवीं बार यह ट्रॉफी जीती। पिछले 13 साल में कुल मिलाकर मेसी और रोनाल्डो ने पिछले 13 साल में 12 बार यह खिताब आपस में बांटा है। 2018 में क्रोएशिया और रियल मैड्रिड के लुका मोदरिच ने यह पुरस्कार जीता था।

मेसी (2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019 और 2021*) ने 7 और रोनाल्डो (2008, 2013, 2014, 2016, 2017) ने 5 बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया। इस साल मेसी ने अर्जेंटीना को कोपा अमेरिका यानी अमेरिका का चैंपियन भी बनाया था।

Related Articles

Back to top button